Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पाकिस्तान पीएम की तस्वीर जलाई गई:बड़ा इमामबाड़ा पर विरोध प्रदर्शन , मौलाना जवाद बोले- शिया समुदाय को चिन्हित कर निशाना बनाया जा रहा है

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन । जुमा की नमाज के बाद पाकिस्तान में शिया समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का फोटो जलाया और जमकर नारेबाजी की। मौलाना कल्वे जवाद ने पाकिस्तान सरकार को दहशतगर्द करार देते हुए उसे आतंकी मुल्क घोषित करने की मांग की। ‘शहबाज शरीफ कि फोटो जलाया’ बीते दिनों पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शिया समुदाय की मस्जिद पर हुए हमले का विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का फोटो जलाकर नाराजगी । प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और शियाओं पर अत्याचार बंद करो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पाकिस्तान में शिया समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। प्रदर्शन में प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना कल्वे जवाद भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान की सरकार को आतंकी समर्थक बताया। ‘पाकिस्तान की हुकूमत आतंकी है’ मौलाना कल्वे जवाद ने कहा कि पाकिस्तान की हुकूमत खुद दहशतगर्द ताकतों को संरक्षण देती है और वहां अल्पसंख्यकों, खासकर शिया मुसलमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हुकूमत दहशतगर्द है अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उसे आतंकी मुल्क घोषित करने पर विचार करना चाहिए। दुनिया के कई हिस्सों में मजहब के नाम पर हिंसा हो रही है, जो मानवता के लिए खतरा है। उन्होंने इजरायल सरकार पर भी तीखा हमला बोलते हुए उसे आतंकी हुकूमत करार दिया और कहा कि निर्दोष लोगों पर हो रहे हमलों की वैश्विक स्तर पर निंदा होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि माहौल काफी गरमाया हुआ नजर आया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।शिया समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मांग की कि पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए और वहां हो रहे अत्याचारों की स्वतंत्र जांच कराई जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आगे और बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में डेढ़ वर्षीय बच्ची की नाले में डूबकर मौत:खेलते-खेलते घर से 500 मीटर दूर नाले में जा गिरी, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
    Next Article
    फतेहपुर बार चुनाव में पारदर्शिता की मांग:अब तक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति नहीं, DM कार्यालय पहुंचा संगठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment