Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर बार चुनाव में पारदर्शिता की मांग:अब तक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति नहीं, DM कार्यालय पहुंचा संगठन

    15 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रस्तावित चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। शुक्रवार को व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष श्रीराम पटेल ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है, लेकिन अब तक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि कार्यकारिणी और एल्डर्स कमेटी सर्वसम्मति से किसी निष्पक्ष अधिवक्ता को चुनाव अधिकारी नामित करे, ताकि चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। संगठन ने यह भी मांग की कि मतदाता सूची में केवल वही नाम शामिल किए जाएं जो बार काउंसिल द्वारा जारी फतेहपुर की सूची में दर्ज हैं। अन्य जिलों या संगठनों से जुड़े नामों को मतदाता सूची से बाहर रखा जाए। इसके अतिरिक्त, नामांकन शुल्क पदाधिकारियों के लिए एक हजार रुपये और सदस्यों के लिए दो सौ रुपये से अधिक न रखने की बात कही गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने से सभी को समान अवसर मिलेगा और चुनाव को लेकर कोई विवाद नहीं खड़ा होगा। इस अवसर पर वसीम अंसारी, सुरेश सिंह, ओम प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, चंद्र प्रकाश, रामकिशोर, राजकरण, ज्ञानेंद्र कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पाकिस्तान पीएम की तस्वीर जलाई गई:बड़ा इमामबाड़ा पर विरोध प्रदर्शन , मौलाना जवाद बोले- शिया समुदाय को चिन्हित कर निशाना बनाया जा रहा है
    Next Article
    दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण:ललितपुर में शिक्षकों को प्रतिभा पहचानने और संवारने पर जोर देने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment