Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में मंदिर जाते समय ससुर की हत्या:दिनदहाड़े सड़क पर हॉकी से पीट-पीटकर मार डाला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    10 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रामताल हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे एक व्यक्ति की उसके ही दामाद ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले में मृतक की बहन भी घायल हो गईं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव इस्लामगंज निवासी अशोक बाबू अग्निहोत्री (51) मंगलवार तड़के अपनी बहन अल्का देवी के साथ बाइक से हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के रामदास गांव स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वे हरदोई के रामताल पुलिया स्थित हथौड़ा चौराहे पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे दामाद ने अपने साथियों के साथ उन पर धारदार हथियार और सरिया से हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि अशोक बाबू अपनी लाइसेंसी पिस्टल तक नहीं निकाल सके। अस्पताल में दम तोड़ा घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशोक बाबू को मृत घोषित कर दिया। बहन अल्का देवी को चोटें आईं, जिनका इलाज अल्हागंज सीएचसी में कराया गया। जायदाद विवाद का आरोप मृतक के छोटे भाई कृष्णकुमार अग्निहोत्री ने बताया कि अशोक तीन भाइयों में बीच के थे। दामाद पर आरोप है कि वह उनकी संपत्ति पर नजर रखे हुए था। कुछ समय पहले उसने फोन पर धमकी भी दी थी। पारिवारिक विवाद के चलते बेटी को मायके लाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी मनमोहन ने सड़क के बीचों-बीच अशोक बाबू पर हॉकी से हमला कर दिया। उसने अशोक बाबू के सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं परिवार में इन दिनों भतीजे रोहित अग्निहोत्री उर्फ गोलू की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार को तिलक समारोह होना था और 21 फरवरी को बारात जानी थी। घटना की सूचना मिलते ही रोहित मौके पर पहुंचे और घायल चाचा को गोद में उठाया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। खुशियों के माहौल में हुई इस वारदात से पूरे परिवार में मातम छा गया है। पचदेवरा थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि दामाद ने पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पानी समझकर कीटनाशक पीने से अधेड़ की मौत:बेटा बोला- चाचा ने पिलाया, घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है
    Next Article
    तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान आईसीयू में भर्ती:मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया एडमिट; बेटे सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment