Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्राइवेट अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप:बच्ची के टैग पर मिला दूसरी महिला का नाम; सीएम से शिकायत

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित क्लाउड नाइन हॉस्पिटल में जन्म के बाद परिजनों ने अस्पताल पर नवजात बदलने का आरोप लगाया है। बच्चे के पिता का आरोप है कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पहुंचने पर उनकी नवजात बेटी के हाथ में लगे टैग पर किसी दूसरी महिला का नाम लिखा मिला। टैग पर न तो उनकी पत्नी का नाम था और न ही बच्चे के जन्म का समय और वजन दर्ज था। अस्पताल प्रबंधन से संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद नवजात के पिता ने सीएम कार्यालय में शिकायत कर जांच की मांग की है। जानिए पूरा मामला… प्रबंधन ने टैगिंग में गलती होने की बात स्वीकार की शिकायत पत्र के अनुसार, रायबरेली के बछरावां निवासी शशांक सिंह का आरोप है कि उनकी नवजात बेटी के हाथ में लगे टैग पर किसी दूसरी महिला का नाम लिखा मिला। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा तो प्रबंधन ने टैगिंग में गलती होने की बात स्वीकार की। हालांकि, बच्ची की सही पहचान की पुष्टि नहीं होने से परिवार को बच्चा बदलने की आशंका है। शशांक के मुताबिक, 18-19 नवंबर की रात उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को क्लाउड नाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 19 नवंबर को बच्ची का जन्म हुआ। उनका आरोप है कि जन्म के तुरंत बाद बच्ची को उन्हें नहीं दिखाया गया। बाद में पत्नी के कहने पर बच्ची का चेहरा दिखाया गया। 21 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह बच्ची को घर ले आए। टैग पर दूसरी महिला का नाम मिलने से हुआ शक शशांक ने बताया कि घर पहुंचने के बाद जब बच्ची की साफ-सफाई के दौरान उसके हाथ में लगा टैग देखा तो उस पर 'बेबी ऑफ रुचि' लिखा था। जबकि उनकी पत्नी का नाम रुचि नहीं है। टैग पर जन्म का समय और वजन जैसी जानकारियां भी नहीं थीं। उनका कहना है कि अस्पताल में नवजात की पहचान के लिए टैग पर मां का नाम, जन्म का समय और वजन दर्ज किया जाता है। उनके परिवार के पहले भी तीन बच्चों का जन्म इसी अस्पताल में हुआ है। उन बच्चों के टैग पर सभी जानकारियां दर्ज थीं। NICU में दूसरे बच्चों के हाथ में मिले टैग शशांक का कहना है कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में शिकायत की और NICU में भर्ती बच्चों को दिखाने की मांग की। वहां दूसरे नवजात के हाथ में टैग लगे मिले। अस्पताल प्रबंधन ने बाद में टैगिंग में गलती होने की बात स्वीकार की, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर सका कि उनकी बच्ची की पहचान कैसे सुनिश्चित की जाएगी। शशांक के मुताबिक, डिलीवरी के दौरान उनकी पत्नी के साथ तीन अन्य गर्भवती महिलाएं भी थीं। ऐसे में वह जानना चाहते हैं कि टैग पर दर्ज नाम किसका है और बच्ची की पहचान किस आधार पर की जा रही है। DNA टेस्ट और निष्पक्ष जांच की मांग शशांक ने 22 नवंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत देकर अस्पताल के रिकॉर्ड, डिलीवरी के समय मौजूद नवजातों और टैगिंग की प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन केवल अपनी गलती स्वीकार कर रहा है, लेकिन बच्ची की पहचान को लेकर परिवार का संदेह दूर नहीं कर पा रहा है। उन्होंने मांग की है कि रिकॉर्ड और जरूरी जांच के जरिए पुष्टि की जाए कि उन्हें सौंपी गई बच्ची उनकी ही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'सिर्फ CV नहीं, चरित्र भी मजबूत बनाएं':वायुसेना प्रमुख बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे आशुतोष दीक्षित, बोले- असफलता भी सफलता का हिस्सा
    Next Article
    जनगणना ड्यूटी के चलते चरदा स्कूल में शिक्षक नहीं पहुंचे:बच्चे सड़क पर घूमते दिखे; खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा- शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment