Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की:गोमती नदी में फेंका शव, गुमशुदगी भी खुद दर्ज कराई; दोनों गिरफ्तार

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव गोमती नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर महिला का गला और मुंह दबाकर हत्या की की थी। वारदात के बाद पति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी, ताकि मामला घर छोड़कर जाने का लगे। पुलिस के मुताबिक, सहिजना गांव निवासी उमेन्द्र प्रताप सिंह ने 30-31 जुलाई की रात पत्नी अंजली सिंह के लापता होने की सूचना रहीमाबाद थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी बीच 31 जुलाई को इटौंजा क्षेत्र में गोमती नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने अंजली सिंह के रूप में की। प्रेम संबंध का विरोध बना हत्या की वजह मृतका के भाई की तहरीर पर रहीमाबाद थाने में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने शनिवार रात अदौरा मोड़ के पास से पति उमेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी प्रेमिका आरती वर्मा से संबंधों की जानकारी पत्नी अंजली को हो गई थी। वह इसका लगातार विरोध करती थी। इसी बात से परेशान होकर उसने आरती के साथ मिलकर अंजली का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। शव नदी में फेंका, जेवर प्रेमिका को दे दिए हत्या के बाद दोनों शव को कार से इटौंजा क्षेत्र ले गए और गोमती नदी में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र ने पत्नी के 32 जेवर घर से हटाकर प्रेमिका आरती को दे दिए, ताकि ऐसा लगे कि अंजली जेवर लेकर घर छोड़कर चली गई है। अगले दिन उसने खुद थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। जेवर, मोबाइल और कार बरामद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका आरती वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतका के 32 जेवर, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी उमेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ साल 2020 में हरदोई जिले के लोनार थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज है। अन्य जिलों में आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर जिला अस्पताल में 50 आवारा कुत्तों का आतंक:मरीजों में डर का माहौल, सुरक्षा पर सवाल
    Next Article
    हरदोई में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:तीन दिन से लापता था, परिजनों ने की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment