Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर जिला अस्पताल में 50 आवारा कुत्तों का आतंक:मरीजों में डर का माहौल, सुरक्षा पर सवाल

    10 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए चिंता का विषय बन गई है। ये कुत्ते अस्पताल की इमरजेंसी सहित कई हिस्सों में खुलेआम घूमते देखे जा रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। रविवार दोपहर एक बजे भी अस्पताल परिसर में कई आवारा कुत्ते घूमते नजर आए। एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि अस्पताल में करीब 50 आवारा कुत्ते हर समय मौजूद रहते हैं। ये अक्सर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंच जाते हैं, जिससे मरीजों, महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल रहता है। हालांकि, अभी तक किसी कुत्ते के हमले की घटना सामने नहीं आई है, लेकिन लगातार मंडराता खतरा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। मरीज की तीमारदार सुहाना बेगम ने बताया कि उन्होंने किसी अस्पताल में इतने आवारा कुत्ते नहीं देखे। उन्होंने कहा कि इलाज कराने आए लोगों को हर समय डर रहता है कि कहीं कुत्ते हमला न कर दें। सिराज नामक एक अन्य तीमारदार ने कहा कि इलाज कराना उनकी मजबूरी है, लेकिन आवारा कुत्तों के बीच रहना बेहद भयावह अनुभव है। राजेश ने बताया कि कुत्तों के कारण हमेशा भय बना रहता है और काटने पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बी.सी. सक्सेना ने पहले भी बताया था कि अस्पताल परिसर से आवारा कुत्तों को हटाने के लिए नगर पालिका को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। हालांकि, अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर पालिका को एक बार फिर पत्र भेजा जाएगा। मरीजों और तीमारदारों ने नगर पालिका तथा अस्पताल प्रशासन से तत्काल आवारा कुत्तों को हटाने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि अस्पताल में आने वाले लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-इटावा हाईवे पर व्यापारी से लूट:बाइक और रुपए छीने, 3 दिन पहले भी घर में घुसकर बदमाशों ने लूटे थे 13 लाख
    Next Article
    लखनऊ में प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की:गोमती नदी में फेंका शव, गुमशुदगी भी खुद दर्ज कराई; दोनों गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment