Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पूर्व सांसद के आवास पर गिरी गोली:टिन से चीरती हुई अंदर आई, ड्राइवर ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम पूर्व सांसद डॉ. सावित्री बाई फुले के आवास पर गोली आ गिरी। गोली टिन शेड की चादर को भेदती हुई कमरे में गिरी। घटना के बाद पूर्व सांसद के निजी चालक ने अज्ञात के खिलाफ बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजनौर रोड स्थित ओमेक्स सिटी निवासी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि वह बहराइच की पूर्व सांसद के निजी ड्राइवर हैं। राजेश अपने परिवार के साथ पूर्व सांसद के ओमेक्स सिटी स्थित निजी आवास में रहते हैं। उस समय कोई वहां था नहीं राजेश के अनुसार, 13 फरवरी 2026, शुक्रवार शाम करीब चार बजे उन्हें अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली गिरी लेकिन गनीमत रही कि घटना के समय कमरे में मौजूद किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। राजेश ने बताया कि गोली किसने चलाई और कहां से आई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद राजेश ने बिजनौर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉग पर अज्ञात लोगों ने तेजाब डाला:छह नवजातों की माँ तड़पती रही, पशु प्रेमियों ने बचाई जान
    Next Article
    आगरा में छात्रा के परिजन शव निकालने पहुंचे:बोले-दोबारा पोस्टमार्टम कराएंगे, कल यमुना किनारे मिला था शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment