Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पर्यावरण-विकास पर मंथन:पहाड़ों को बचाने पर चर्चा; प्रो. शेखर पाठक बोले- हिमालय की चिंता है

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को पर्यावरण और विकास के सवालों पर गंभीर मंथन किया। यह आयोजन कैसरबाग स्थित बलराज साहनी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।व्याख्यान में प्रसिद्ध पर्यावरणविद, हिमालय विशेषज्ञ और इतिहासकार प्रो. शेखर पाठक ने साफ कहा कि हिमालय की चिंता पूरे देश की चिंता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि पर्यावरण और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं। अगर पहाड़ सुरक्षित नहीं रहेंगे तो मैदान भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। उन्होंने चेताया कि विकास के नाम पर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन भविष्य के लिए खतरा बन सकता है। संसाधनों के संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी अहम प्रो. पाठक ने कहा कि केवल सरकारों के भरोसे पर्यावरण नहीं बचाया जा सकता। स्थायी और सकारात्मक बदलाव के लिए भागीदारीपूर्ण आंदोलनों की जरूरत है, जिसमें आम लोगों की सक्रिय भूमिका हो। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भागीदारी को सबसे अहम बताया। उन्होंने ऐतिहासिक चिपको आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि यह आंदोलन केवल पेड़ों को बचाने की लड़ाई नहीं था, बल्कि समाज को जागरूक करने का बड़ा अभियान था। इस आंदोलन ने दुनिया को दिखाया कि संगठित जनशक्ति से पर्यावरण की रक्षा संभव है। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में प्रो. रमेश दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी, इप्टा के महासचिव शहज़ाद रिज़वी,प्रो. रूप रेखा वर्मा, प्रो. नदीम हसनैन, पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता वंदना मिश्र, प्रो. रीता चौधरी, अनूप मणि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी और संस्कृतिकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बेटियां फाउंडेशन की वार्षिक बैठक सम्पन्न:2025–26 के कार्यों की समीक्षा, 2026 की नई योजनाओं पर मंथन
    Next Article
    डीएम लखनऊ मलिहाबाद-मोहनलगंज तहसील पहुंचे:फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने को गांव-गांव पहुंचे, दो साल से पेंडिंग वाद पर अमीन-कानूनगो को नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment