Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पैथालॉजी मालिक पिता को काटकर ड्रम में भरा:सिर गायब, बेटे ने काटने से पहले गोली मारी; 3 दिन से लापता थे

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पैथालॉजी लैब के मालिक की 21 साल के बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। शव को कई टुकड़ों में काटा। फिर उसे ड्रम में भर दिया। पैथालॉजी मालिक तीन दिन से लापता थे। बेटे ने ही गुमुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पूछताछ में उसने कई बयान दिए, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे ने पिता का सिर फेंक दिया। धड़ को भी फेंकने के फिराक में था। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना आशियाना कोतवाली इलाके के आशियाना सेक्टर L स्थित मकान नंबर 91 की है। मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई। वे वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। अब तक घटना के कारणों की जानकारी नहीं हुई है। घटना की 3 तस्वीरें देखिए… 20 फरवरी की सुबह साढ़े 4 बजे मारी गोली, फिर टुकड़ों में काटा पुलिस के अनुसार, मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे। बीकॉम में पढ़ने वाले बेटे अक्षत ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मानवेंद्र सिंह की तलाश कर रही थी। इस बीच उनके मोबाइल का अंतिम लोकेशन काकोरी स्थित उनके लैब में मिला। पुलिस ने वहां जांच की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इस बीच अक्षत से पुलिस ने पूछताछ की। उसने अपने बयान बदले। पहले कहा, पिता ने सुसाइड कर लिया है। बाद में बोला कि उसने उनकी हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। अक्षत ने पुलिस को बताया 20 फरवरी की सुबह 4:30 बजे उसका पिता से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि अक्षत राइफल लेकर पहुंचा और उसने गुस्से में पिता को गोली मार दी। इससे मानवेंद्र सिंह की मौत हो गई। अक्षत ने सबूत मिटाने के लिए पिता की लाश को तीसरे फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर लेकर आया। यहां एक खाली कमरा है। कमरे में उसने पिता की लाश के टुकड़े किए। फिर कार में कुछ टुकड़ों को भरकर सदरौना गया, जहां उसने फेंक दिया। लाश किसी को नजर न आए, इसलिए उसने बॉडी के बाकी हिस्से को ड्रम में भर दिया। धड़ को भी ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया। घर से धड़ बरामद सोमवार शाम पुलिस अक्षत को लेकर आशियाना स्थित घर पहुंची। घर से ड्रम में मानवेंद्र सिंह का धड़ बरामद हुआ। पुलिस शव के सिर वाले हिस्से का पता लगाने के लिए अक्षत से पूछताछ कर रही है। अक्षत बीकॉम का छात्र है। मानवेंद्र की पत्नी की 9 साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बेटा अक्षत और बेटी कृति है। कृति एपीएस में 11वीं की छात्रा है। मानवेंद्र का छोटा भाई एसएस रजावत उत्तर प्रदेश पुलिस में हैं। इस समय उनकी तैनाती सचिवालय में है। वारदात के वक्त मकान में सिर्फ बहन थी जब अक्षत ने पिता की हत्या की, उस वक्त मकान में सिर्फ उसकी बहन थी। मां गांव में थीं। बहन अपने पिता की हत्या से अंजान थी। अक्षत बहन और मां से भी झूठ बोलता रहा। मकान के भीतर पुलिस अधिकारी और जांच टीम मौजूद हैं। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं का स्कूल टॉपर एग्जाम से पहले फंदे पर लटका:प्रयागराज में दोस्त को कॉल की, बोला- मैथ से डर लग रहा
    Next Article
    लखनऊ में रोबोटिक तकनीक से बच्चे की सफल सर्जरी:जटिल हर्निया की समस्या से मिला निजात, 7 दिन के भीतर मिली छुट्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment