Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में RAF से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े, VIDEO:हरदोई में दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ा; सांसद समेत 300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झपड़ हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। 500 से ज्यादा कांग्रेसी विधानसभा मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर विधानसभा घेरने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस, PAC और RAF के जवानों ने उन्हें गेट के बाहर रोक लिया। दरअसल, यूपी कांग्रेस ने मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर लखनऊ में विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया गया है। 2 ट्रकों में भरकर पीएसी के जवान पहुंचे हैं। इसके अलावा, चार थानों की फोर्स तैनात की गई है। बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और लौटा दिया। हालांकि, प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी पुलिस को चकमा देकर लखनऊ आ रहे हैं। रायबरेली में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। इसके बाद जमकर नोकझोंक हुई। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा- आप घर के अंदर फोर्स लेकर घुस गए। बच्चे डर गए। आप भाजपा के नाम पर गुंडई कर रहे हैं? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है- पुलिस हमें रोक नहीं पाएगी। आज बैरिकेडिंग टूटेगी। MGNREGA खत्म करने की योजना, महिलाओं, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर का अपमान, दाल मंडी जैसे बाजारों को बर्बाद करना…इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि 1 साल पहले विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। अजय राय ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा था। बेहोशी की हालत में हमारे कार्यकर्ता प्रभात को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तस्वीरें देखिए- कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    दशकों बाद बांग्लादेश को मिलेगा पुरुष PM! तारिक रहमान की नई कैबिनेट कैसी होगी?
    Next Article
    ससुराल में चाकू घोंपकर दामाद की हत्या:विदाई के लिए बुलाकर ससुर और सालों ने मार डाला, 2 माह पहले की थी लव मैरिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment