Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजपाल को 40 बच्चों ने भेजा गुल्लक का पैसा:शाहजहांपुर में बोले-आपको जेल में नहीं देख सकते; पत्नी ने रिहाई की खबर को गलत बताया

    13 hours ago

    1

    0

    एक्टर राजपाल यादव के जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मदद के दावों के पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इस बीच शाहजहांपुर के 40 बच्चों ने अपने पॉकेट मनी से भरा गुल्लक उनके घर भेजा है। उनका कहना है- हम आपके साथ हैं। आपको जेल में नहीं देख सकते। चिंता मत करिए। इस पैसे से अपना कर्ज चुका लीजिएगा। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की एक छात्रा ने कहा- हमारे पास जितने भी पैसे थे, वे सब इस गुल्लक में हैं। इसे तोड़कर पैसे निकालें और अपना कर्ज चुका दें। हम भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि आप बहुत जल्द घर आ जाएं, फिर हम आपसे मिलना चाहेंगे। सोशल मीडिया पर चल रही राजपाल की रिहाई की खबरों को उनकी पत्नी राधा यादव ने गलत बताया। एक इंग्लिश न्यूज पेपर से बातचीत में उन्होंने कहा- राजपाल अभी तिहाड़ जेल से बाहर नहीं आए हैं। सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी। राजपाल यादव ने 2010 में एक फिल्म बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी से 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप रही और समय पर कंपनी को भुगतान नहीं कर सके। कंपनी ने 2018 में केस कर दिया। इसी मामले में राजपाल यादव को जेल हुई है। हाईकोर्ट ने उन्हें अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद एक्टर को जेल जाना पड़ा। राजपाल यादव मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। यहां उनका कुंडरा गांव में आलीशान घर है। एक साल पहले ही उनके पिता नौरंग लाल का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया था। जिसके बाद वे जनवरी 2025 में पिता के अंतिम संस्कार के लिए शाहजहांपुर आए थे। एक्टर के बड़े भाई को भेजे पैसे गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष और शिक्षक कुमार सागर ने बताया- हमारे यहां गरीब बच्चों के लिए कक्षा-1 से 12वीं तक के लिए क्लासेज चलाई जाती हैं। कुल 60 बच्चे पढ़ाई करते हैं। कुछ दिन पहले बच्चों को सोशल मीडिया से पता चला कि राजपाल यादव को लोन के एक मामले में जेल भेजा गया है। इसके बाद बच्चों ने आकर कहा- हम उनकी मदद करना चाहते हैं। कुल 40 बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी जुटाई और एक गुल्लक में भरकर मुझे दी। मैंने भी अपनी तरफ से हैसियत के हिसाब से गुल्लक में पैसे डाले। इसके बाद इस गुल्लक को राजपाल यादव के शाहजहांपुर स्थित उनके गांव के घर पर बड़े भाई श्रीपाल यादव को कुरियर कर दिया। राजपाल की पत्नी बोलीं- इंडस्ट्री के कई लोग सपोर्ट के लिए आगे आए हैं राजपाल यादव की मदद के लिए फिल्म जगत की कई नामचीन हस्तियां आगे आने की बात कह रही हैं। सबसे पहले अभिनेता सोनू सूद ने मदद की बात कही। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर 'X' हैंडल पर लिखा- राजपाल यादव एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और अविस्मरणीय काम दिए हैं। वहीं तेज प्रताप यादव ने भी ट्विटर पर पोस्ट करते हुए राजपाल यादव के लिए 11 लाख रुपए भेजने की बात बताई थी। इसके अलावा सलमान खान, अक्षय कुमार और अनूज जलोटा समेत कई हस्तियों ने राजपाल को आर्थिक मदद भेजने का दावा किया था। इसपर उनकी पत्नी राधा यादव का कहना है- मैं अभी कोई खास नाम नहीं ले सकती। बस इतना कह सकती हूं कि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग सपोर्ट के लिए आगे आए हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। इसके बाद खुद मामला क्लियर करेंगे। सपोर्ट प्यार के लिए फैंस और फिल्म इंडस्ट्री का बहुत आभारी हूं। शाहजहांपुर के 40 बच्चों ने राजपाल यादव को मदद भेजी है। सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राजपाल यादव सलमान खान को धन्यवाद देते दिख रहे हैं। जिसके बाद खबरें आईं कि उन्हें रिहा कर दिया गया है। अब पढ़िए राजपाल यादव से जुड़ा चेक बाउंस मामला… साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘’अता पता लापता'' बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल यादव समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके। लोन लेते समय राजपाल यादव ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया। साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में चाची-भतीजे की शादी, पति ने करवाए 7 फेरे:बोला- छिप-छिपकर मिलती थी, डर था कि हत्या न करवा दे बागपत में चाची और भतीजे ने शादी कर ली। थाने के बाहर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। यह सब महिला के पति की मर्जी से हुआ। पति का कहना है कि पत्नी खाने में नींद की दवा मिलाकर मुझे और बच्चों को सुला देती थी और भतीजे के पास चली जाती थी। उसने कहा- अगर वह शादी नहीं कराता, तो मुझे मेरठ की मुस्कान की तरह मारकर नीले ड्रम में भर देती। अब मेरा पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। पत्नी ने मुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। अब मैं अपने बच्चों को लेकर कहीं और चला जाऊंगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कानपुर से पकड़ा, करोड़ों की क्रिप्टो संपत्ति बरामद
    Next Article
    लखनऊ में रणजी सेमीफाइनल:केएल राहुल-देव दत्त ने जड़ी सेंचुरी, कर्नाटक 90 ओवर में 355/2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment