Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रातभर बारिश, सुबह भी अंधेरा छाया:49 जिलों में शहरों बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी है। पूरी रात रिमझिम बारिश हुई। सुबह 6 बजे बारिश थमी, लेकिन आसमान में काले बादल छाए रहे। करीब 40 मिनट बाद फिर से अंधेरा छा गया। बूंदाबांदी होने लगी। इसके अलावा, सुबह 5 बजे से उन्नाव, बलरामपुर, बिजनौर और हापुड़ समेत 10 शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। हापुड़ के कई इलाकों में 2-2 फीट पानी भर गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 13 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद हैं। इससे पहले, गुरुवार को प्रदेश के 69 शहरों में बारिश हुई। बिजनौर के नजीबाबाद में रिकॉर्ड 306 मिमी. बारिश हुई। 1952 से अब तक के रिकॉर्ड में यह 24 घंटे में चौथी सबसे ज्यादा बारिश है। वहीं, जुलाई महीने के रिकॉर्ड में यह तीसरी सबसे ज्यादा बारिश है। मेरठ मेडिकल कॉलेज में पानी भर गया है। ओपीडी बंद कर दी गई। खराब मौसम की वजह से हुए हादसों में 10 लोगों की जान चली गई। हरदोई में नदी में नहाने गईं 2 बहनें तेज बहाव में बह गईं। किसान ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरी अभी भी लापता है। सहारनपुर में सहंश्रा नदी के तेज बहाव में एक महिला समेत 3 लोग बाइक सहित बहने लगे, जिन्हें ग्रामीणों ने बचा लिया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- बंगाल की खाड़ी से बना बारिश का सिस्टम अब मध्य प्रदेश के आसपास पहुंच गया है। इसका असर यूपी में भी पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश की तस्वीरें देखिए- प्रदेश में अब तक 27% कम बरसात यूपी में मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयातुल्ला खामेनेई के तबाह घर का VIDEO:ईरान ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले जारी किया, अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं
    Next Article
    यूपी में आधी रात 20 IAS ट्रांसफर:3 महिला अफसरों से 6 महीने में अहम पद वापस लिए, सीनियर से अनबन के चलते सुधा का तबादला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment