Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रेवरी टोल प्लाजा के पास हादसा:कार-कंटेनर की टक्कर में 1 की मौत; चार लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेवरी टोल प्लाजा के पास एक कार और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक है जिन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा रविवार रात करीब 11 बजे रेवरी टोल के पास 290वें किलोमीटर पर हुआ। कार (UP 32 NQ 1596) और कंटेनर (NL 01 AB 9886) के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोकबंधु अस्पताल में ही एक को मृत घोषित किया घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने राजेश यादव (लगभग 45 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र यादव (45 वर्ष) और उनके पुत्र पार्थ यादव (12 वर्ष) को मामूली चोटें आईं। सविता यादव (40 वर्ष) और उर्मिला यादव को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सभी पीड़ित सरोजनीनगर क्षेत्र के गौरी विहार के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घायल पक्ष के परिवार के दीपक कुमार यादव ट्रॉमा सेंटर में घायलों के इलाज की देखरेख कर रहे हैं। कंटेनर चालक को तलाश रही पुलिस पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा मशीन की सहायता से हटाकर टोल प्लाजा के पास सुरक्षित खड़ा किया गया। कंटेनर को भी सड़क किनारे कर दिया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने बताया कि मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व पार्षद सहित 17 पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश:कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान हड़पने का है आरोप, CJM अदालत का आदेश
    Next Article
    नाले की गैस से चाय बना रहे NSUI-कार्यकर्ताओं पर केस:6 नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा, दो का शांति भंग में चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment