Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए, हवा चल रही:दिनभर रहेगी बादलों की आवाजाही; मानसून में अब तक 27% कम बारिश

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। इस मानसून सीजन में अब तक 27 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगर बारिश नहीं हुई तो हवा में बनी नमी की वजह से उमस लोगों को परेशान कर सकती है। इस सीजन 269 मिमी दर्ज हुई बारिश लखनऊ में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से करीब 27 फीसदी कम बारिश हुई है। शहर में अभी तक करीब 269 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का औसत करीब 370 मिमी होना चाहिए। यानी सामान्य के मुकाबले करीब 101 मिमी बारिश कम हुई है। रविवार को नहीं हुई बारिश, 4.4 मिमी का था कोटा रविवार को राजधानी में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन सामान्य तौर पर करीब 4.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। बारिश नहीं होने से दिन में गर्मी और उमस का असर बना रहा। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी रही। अगले कुछ दिन उमसभरी गर्मी करेगी परेशान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी और आसपास के इलाकों में फिलहाल मानसून गतिविधि का असर सीमित रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन लखनऊ में बारिश का असर कम रहा है। आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही के बीच उमसभरी गर्मी का दौर जारी रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी के साथ चिपचिपाहट और उमस का सामना करना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झोटारी में इंटरलाकिंग मार्ग पर दबंगों का कब्जा:जलजमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, ग्रामीण परेशान
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 21 घर गंगा में समाए:महिलाएं बोलीं- पैसा जोड़कर बनाया, अब सड़क पर सो रहे; भास्कर रिपोर्टर मोटर से पहुंचा गांव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment