Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए:दिन में बारिश के आसार, 22 जुलाई तक लगातार होगी बरसात

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए रहने मौसम लगभग साफ बना हुआ है। दिन में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गुरुवार को सुबह बारिश के बाद दोपहर में उमस और गर्मी बनी रही। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 83 फीसदी रही। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार जताएं हैं। इस बीच 17 जुलाई से मानसून पूरी तरह से फिर से सक्रिय होने की संभावना है। दिन में 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 15 जुलाई से 16 जुलाई सुबह 8 बजे तक 7.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान सामान्य सामान्य बारिश का औसत 7.1 मिलीमीटर है। मानसून में अभी तक 108.1 मिलीमीटर बरसात हुई है। जबकि, सामान्य बारिश का औसत 201.9 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 48 फीसदी कम है। मानसून एक्टिव होने पर बढ़ेगी बारिश राज्य के पूर्वी हिस्से में हवा का एक चक्रवात बना हुआ है और मानसून की रेखा उत्तर में तराई (पहाड़ों के निचले इलाकों) की तरफ खिसक गई है। इस वजह से आसमान में बादल छाए हैं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है, लेकिन मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं है। इस दौरान रुक-रुक कर होने वाली छिटपुट बारिश के कारण राज्य में फिलहाल काफी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जो धीरे-धीरे और मजबूत हो रहा है और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 17 जुलाई से इस सिस्टम के असर से लखनऊ समेत राज्य में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। इसके बाद भारी बारिश होगी। तापमान में अच्छी-खासी गिरावट आएगी। पिछले कई दिनों से परेशान कर रही उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में किसान परिवार के खाते से 79 हजार उड़े:व्हाट्सएप मैसेज के बाद हैक हुआ मोबाइल, 1 रुपए काटकर की शुरुआत, तीन दिन में 19 ट्रांजैक्शन
    Next Article
    जौहर यूनिवर्सिटी गेट पर PWD बोर्ड को लेकर चर्चा:दूसरे दिन भी लोग देखने पहुंचे, देर रात तक जुटी भीड़, पीडब्ल्यूडी बोला- यह सरकारी सड़क है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment