Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सड़क हादसे में युवक की मौत:बारात में शामिल होने जा रहा था, पत्थर से टकराकर बाइक पलटी

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में गुरुवात रात सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक गांव की बारात में शामिल होने जा रहा था, तभी उसकी बाइक बेकाबू होकर पत्थर से टकरा गई। मृतक की पहचान आयुष यादव (22) पुत्र अनुरुद्ध यादव निवासी कांटा तकरौंदी के रूप में हुई है। आयुष एक निजी कंपनी में कार्यरत था। फ्लिपकार्ट में भी काम करता था। घटना के समय वह बाइक से गांव की बारात में शामिल होने जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, रास्ते में अचानक बाइक सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गई। वह गिर गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयुष के पिता अनुरुद्ध यादव निजी नौकरी करते हैं, जबकि मां सरला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में बड़े भाई आकाश और छोटे भाई रजत यादव हैं। जवान बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, एक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, हादसे के समय काम रहे थे
    Next Article
    CHS-BHU छात्रों का आमरण अनशन जारी:24 घंटे बाद भी विश्वविद्यालय ने हाल नहीं लिया, छात्र बोले- अप्रिय घटना हुई तो BHU जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment