Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CHS-BHU छात्रों का आमरण अनशन जारी:24 घंटे बाद भी विश्वविद्यालय ने हाल नहीं लिया, छात्र बोले- अप्रिय घटना हुई तो BHU जिम्मेदार

    5 hours ago

    1

    0

    सेंट्रल हिन्दू स्कूल बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (CHS BHU) से जुड़ी समस्याओं को लेकर छात्रों का आमरण अनशन शुक्रवार भी जारी है। छात्र नेता विपुल सिंह ने बताया कि यह निर्णय छात्रों और अभिभावकों की लगातार अनदेखी, प्रशासनिक उदासीनता तथा संवाद के अभाव के कारण लिया गया है। धरना 19 फरवरी से जारी है। छात्रों का आरोप है कि CHS में प्रवेश, सीट आवंटन, पारदर्शिता तथा छात्रहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मामलों में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 24 घंटे धरने पर बैठने के बाद भी नहीं आए अधिकारी छात्र नेता विपुल सिंह ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर स्पष्ट, लिखित और न्यायसंगत समाधान नहीं दिया जाता, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। धरना शुरू होने के बाद 24 घंटे बाद भी BHU प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं आया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अनशन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी पूर्ण नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी BHU प्रशासन की होगी। इस पूरे मामले को सार्वजनिक रूप से रखने और छात्रों की मांगों से मीडिया तथा समाज को अवगत कराने हेतु आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जा रही है। इसमें छात्र प्रतिनिधि, अभिभावक एवं विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल होंगे। छात्रों की प्रमुख मांगे 1. CHS प्रवेश प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। 2. कक्षा 6 की लॉटरी प्रणाली की समीक्षा कर न्यायसंगत व्यवस्था लागू की जाए। 3. कक्षा 9 में छात्राओं की सीटों को पुनः बहाल किया जाए। 4. प्रशासन छात्रों एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित कर लिखित आश्वासन दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सड़क हादसे में युवक की मौत:बारात में शामिल होने जा रहा था, पत्थर से टकराकर बाइक पलटी
    Next Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर 30 किमी. लंबा जाम:2 ट्रक खराब होने से 15 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें, एंबुलेंस भी फंसी रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment