Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान:चल रहीं धूल भरी हवाएं, दिन में होगा गर्मी का अहसास; सुबह-शाम गुलाबी ठंड

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम पारा 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था। सामान्य से अधिक रहेगा पारा मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास बना रहेगा। सुबह से तेज धूप निकली हुई है। दिन में पारा सामान्य से अधिक रहेगा। हवा की वजह से धूल उड़ रही है। आवाजाही करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में गुलाबी ठंड का असर बना हुआ है। अभी और बढ़ेगा पारा प्रदेश से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम साफ हो गया है। कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। इससे आगामी सप्ताह के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य से अधिक रहने और आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची शुद्धिकरण का चौथा विशेष अभियान:आज यूपी के सभी मतदेय स्थलों पर लगेगी हेल्प डेस्क, लखनऊ में BLO सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक रहेंगे मौजूद
    Next Article
    Kapil Sharma: सरसों के खेत में बाहें फैलाए कपिल शर्मा ने दिए पोज, PHOTO ने DDLJ की दिलाई याद; बदला लुक देख कंफ्यूज हुए फैंस!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment