Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता सूची शुद्धिकरण का चौथा विशेष अभियान:आज यूपी के सभी मतदेय स्थलों पर लगेगी हेल्प डेस्क, लखनऊ में BLO सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक रहेंगे मौजूद

    5 hours ago

    1

    0

    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में दावा-आपत्तियों और नाम शुद्धिकरण के लिए रविवार, 22 फरवरी को चौथा विशेष अभियान चलाया जाएगा। राज्य निर्वाचन तंत्र की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, इस दिन प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। चुनाव आयोग पहले ही 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी को तीन विशेष अभियान चला चुका है। अब चौथे चरण में उन मतदाताओं को अवसर दिया जा रहा है, जिनका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है या जिनके विवरण में त्रुटियां रह गई हैं। निर्धारित समय पर बूथों पर तैनात रहेंगे BLO निर्देश के अनुसार, सभी BLO सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 उपलब्ध रखेंगे, ताकि नए नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा संशोधन संबंधी आवेदन मौके पर ही स्वीकार किए जा सकें। मतदाता यदि सूची में अपना नाम नहीं पाते हैं तो वे फॉर्म-6 के माध्यम से नया आवेदन दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग के अधिकृत मोबाइल ऐप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है। हर मतदेय स्थल पर बनेगी हेल्प डेस्क विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता दी जाएगी और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि अधिकतम पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके और किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटने न पाए। राजनीतिक दलों के बीएलए को भी सूचना निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) को भी विशेष अभियान की जानकारी देने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि वे भी प्रक्रिया में सहयोग कर सकें और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान की निगरानी और निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें और किसी भी प्रकार की शिकायत का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची पर जोर निर्वाचन विभाग का कहना है कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। विशेष अभियान का उद्देश्य यही है कि त्रुटियों को समय रहते दूर किया जाए और मतदाताओं को अपने अधिकार का उपयोग करने में किसी प्रकार की बाधा न आए। 22 फरवरी का यह अभियान प्रदेशभर में एक साथ चलाया जाएगा। ऐसे में पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुंचकर सूची में अपना नाम जांच लें और आवश्यकतानुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बिजली बिलों में 10% बढ़ोतरी:फ्यूल सरचार्ज से औद्योगिक, घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ
    Next Article
    लखनऊ में सामान्य से अधिक रहेगा तापमान:चल रहीं धूल भरी हवाएं, दिन में होगा गर्मी का अहसास; सुबह-शाम गुलाबी ठंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment