Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा मजदूर सभा का प्रदर्शन:थाली बजाते हुए जनभावन कूच करने की कोशिश, पुलिस से नोंकझोंक, कामगार महिलाओं के लिए कल्याण बोर्ड गठन की माँग

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार दोपहर 1:15 बजे समाजवादी मजदूर सभा ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने मजदूर हितों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया । प्रदर्शनकारी दारुलशफा विधायक निवास से जनभवन की ओर कूच करने निकले । जिन्हें 50 मीटर दूर RLD दफ्तर के पास रोक लिया गया। मजदूरों को नजरअंदाज करने का आरोप हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने 'भाजपा सरकार मुर्दाबाद', 'मजदूर विरोधी सरकार मुर्दाबाद' के नारे लगाए। महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने हाथों में थाली और चम्मच लेकर उन्हें बजाते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मजदूरों और घरेलू कामगारों की समस्याओं को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। महिलाओं के लिए कल्याण बोर्ड की मांग प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि घरेलू कामगार महिलाओं के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। उनका कहना था कि घरेलू कामगार महिलाएं लंबे समय से अपने अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था नहीं बनाई गई है। लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है जिसकी वजह से घरेलू कामगार महिलाओं का शोषण बढ़ रहा है। 20 मिनट तक पुलिस से संघर्ष प्रदर्शनकारी दारुलशफा से जनभवन की तरफ आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच 20 देर तक नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लेकर इको गार्डन भेज दिया । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। महा आंदोलन की चेतावनी राष्ट्रीय सचिव राम गोपाल पुरी ने कहा कि मजदूरों और महिलाओं कि लड़ाई पार्टी सदन से सड़क तक लड़ रही है। घरेलू कामगार महिला समाज की रीढ़ है। इन महिलाओं की समस्याओं को अनदेखी नहीं किया जा सकती। आधी आबादी को लेकर पार्टी का एक - एक कार्यकर्ता बेहद गंभीर है। घरेलू कामगार महिलाओं के लिए जल्द से जल्द कल्याण बोर्ड बनाया जाए अगर ऐसा नहीं हुआ तो मजदूर हितों के लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल; इलाज के लिए आ रहे थे
    Next Article
    बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह चिपका Spider-Man, अब की बार 400 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment