Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल; इलाज के लिए आ रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी पत्नी ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति सड़क किनारे गिरने से बाल-बाल बच गए, लेकिन उन्हें मामूली चोटें आई हैं। दंपति बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए ललितपुर आ रहे थे। मृतका की पहचान बानपुर थाना क्षेत्र के खिरिया छतारा गांव निवासी भारती कुशवाहा (21) के रूप में हुई है। वह अपने पति दीपक (22) के साथ बाइक से ललितपुर आ रही थीं। परिजनों के मुताबिक, भारती की शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तस्वीरें देखिए- शहर की ओर मुड़ते समय ट्रक ने मारी टक्कर हादसा कोतवाली सदर क्षेत्र के रामनगर स्थित खिड़खा तिराहे के कट पर हुआ। बताया गया कि दीपक बाइक से शहर की ओर मुड़ने के लिए सड़क पर पहुंचे थे। इसी दौरान सागर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक बाइक से दूसरी ओर जा गिरे, जबकि भारती सड़क पर गिरकर ट्रक के पहियों के नीचे आ गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पत्नी की मौत से पति का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भारती के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही दीपक बदहवास हो गए। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के ससुर भगवत ने बताया कि भारती की शादी करीब 14 महीने पहले दीपक से हुई थी। फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद फरार हुए ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य माध्यमों से ट्रक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई तहरीर और जांच के आधार पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4.50 लाख स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी तिरंगे:हर घर तिरंगा अभियान के लिए तैयारियां हुई तेज
    Next Article
    लखनऊ में सपा मजदूर सभा का प्रदर्शन:थाली बजाते हुए जनभावन कूच करने की कोशिश, पुलिस से नोंकझोंक, कामगार महिलाओं के लिए कल्याण बोर्ड गठन की माँग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment