Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्पोर्ट्स टीचर के घर 20 लाख की चोरी:बहन से मिलने हैदराबाद गई थी, डीवीआर तक उठा ले गए चोर

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। घर की मालकिन हैदराबाद अपनी बहन के घर गई थी। अपनी दोस्त को पेड़ों में पानी और मछली को खाना देने के लिए चाभी देकर गई थी। इस दौरान चोरों ने मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। बाल विहार, कालोनी फरीदी नगर निवासी शिप्रा सिंह निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को वह अपने परिवार सहित हैदराबाद में रहने वाली बहन दीपांजलि सिंह के घर कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। उन्होंने घर में पली मछलियों को खाना देने और पेड़ों में पानी डालने के लिए चाभी अपनी दोस्त शुभाश्री रमन को दी थी। शुभाश्री घर की देखरेख करती थी। शुक्रवार को शाम करीब 4 शुभाश्री पानी और खाना देने पहुंची तो घर के ताल टूटे मिले। उन्होंने घबराकर शिप्रा को कॉल किया और चोरी की जानकारी दी। इस पर उन्होंने वीडियो कॉल करके देखा तो घर के ताले टूटे थे। बेड रूम में रखा बॉक्स व अलमारी टूटी पड़ी थी। उसमें से कीमती सामान गायब था। घटना की जानकारी होते शिप्रा रात करीब 10.30 बजे घर पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के करने के बाद मुकदमा दर्ज किया। डीवीआर तक उठा ले गए चोर शिप्रा ने बताया कि चोरों ने घर में रखा एक लाख कैश और पुस्तैनी ज्वैलरी चुरा ली है। अलमारी में रखी हीरे की नाक की कील सहिता कीमती सोने व चांदी के जेवर गायब मिले। इसके बाद चोरों को देखने के लिए डीवीआर देखा गया तो वो गायब मिला। चोर जाते समय डीवीआर भी उठा ले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BLO ड्यूटी का मतलब ये नहीं आप घर पर बैठें:बच्चों के मिड डे मील की क्वालिटी चेक की, स्कूल से गायब शिक्षको का वेतन रोका
    Next Article
    गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 224 शिकायतें मिलीं:29 का मौके पर निस्तारण, जमीन विवाद के सबसे ज्यादा मामले सामने आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment