Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुषमा श्रीवास्तव की 'रामहि राम' का विमोचन:पद्मश्री डॉ. विद्याविंदु सिंह सहित कई साहित्यकार रहे मौजूद

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ऐफ़ेल क्लब में वरिष्ठ लेखिका सुषमा श्रीवास्तव की राम कथा पर आधारित कृति 'रामहि राम' का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित साहित्यकार डॉ.विद्याविंदु सिंह, हरिशंकर मिश्र, महेश चंद्र द्विवेदी और सुमोना पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कृति की समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार अलका प्रमोद ने की। अतिथियों ने कृति 'रामहि राम' को श्रीराम के प्रति आस्था, विश्वास और समर्पण की सहज अभिव्यक्ति बताया। वक्ताओं ने कहा कि लेखिका ने अपनी रचना में लोक जीवन और अध्यात्म का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया है। कृति में राम के प्राकट्य के विभिन्न आयामों पर भी विस्तार से बताया। समीक्षक ने इसे भक्ति, ज्ञान, मनोविज्ञान और सामाजिक विमर्श से समृद्ध रचना बताया। साहित्यप्रेमियों ने कृति पर अपने विचार साझा किए कार्यक्रम के अंत में प्रकाशक नवीन शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। वाणी वंदना जिज्ञासा सिंह ने प्रस्तुत की, जबकि काव्य रचना की संगीतमय प्रस्तुति इला सिंह ने दी। इस अवसर पर साहित्यप्रेमियों ने कृति पर अपने विचार साझा किए और अतिथियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। लेखिका के पुत्र विवेक श्रीवास्तव, जिन्होंने पुस्तक का मुखपृष्ठ चित्रित किया है, सहित परिवारजन और कई साहित्यकार इस समारोह में उपस्थित रहे। इस साहित्यिक कार्यक्रम ने शहर के साहित्य जगत को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यति नरसिंहानंद ने सलमान खान पर दिया बयान:एक संगठन ने लाखों हिंदु लड़कियां मुसलमानों के घरों में भेज दी हैं, नए नए सलमान खान पैदा करेंगी
    Next Article
    नहर से अज्ञात का शव मिला:मैनपुरी में 5 किमी दूर पुल के नीचे मिला शव, मगरमच्छों के बीच सर्च ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment