Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज, सरकार अलर्ट:75 जिलों में निगरानी के निर्देश, डिप्टी CM बोले- संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री होगी चेक

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में स्वाइन फ्लू का असर बढ़ता दिख रहा है। बलरामपुर अस्पताल में गुरुवार को संक्रमित महिला की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को 2 और मरीजों में H1N1 की पुष्टि हुई। दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके बाद सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि दोनों मरीजों की RT-PCR जांच में H1N1 वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों का इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आनंद की निगरानी में चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। बलरामपुर अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड बिल्डिंग को स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। लगातार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अस्पतालों में अलर्ट की 3 तस्वीरें देखिए… 75 जिलों के डीएम को अलर्ट रहने के निर्देश प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग और सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा है। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। आइसोलेशन वार्ड, जरूरी दवाएं, जांच किट और अन्य चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री होगी चेक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। खासकर दिल्ली-NCR से जुड़े जिलों में मरीज तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने सभी संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री चेक करने के निर्देश दिए हैं। संक्रमित मरीजों को जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन की सलाह दी जाएगी। डिप्टी सीएम ने स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। लक्षण दिखें तो समय पर कराएं जांच मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज न करें। लक्षण दिखाई देने पर समय रहते डॉक्टर की सलाह लें और जरूरी जांच कराएं। उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन समय पर जांच और इलाज जरूरी है। …………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज मिले:रक्षाबंधन पर अस्पतालों की OPD में पसरा रहा सन्नाटा, KGMU की बंद रही लखनऊ के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में शुक्रवार को रक्षाबंधन के कारण मरीजों की संख्या बेहद कम रही। SGPGI और लोहिया संस्थान की OPD में कुछ ही मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जबकि, KGMU की OPD अवकाश के चलते बंद रही। सरकारी अस्पतालों में हाफ-डे यानी दोपहर 12 बजे तक ही OPD चालू रही। यहां भी बेहद सीमित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं, बलरामपुर अस्पताल में एक दिन पहले स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसके इलाज में रहे मेडिकल स्टाफ को आइसोलेशन में रखा गया है। अगले दिन शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज भर्ती हुए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रविकिशन ने आंखें फाड़कर राखी बंधवाई:श्रीप्रकाश शुक्ला एनकाउंटर पूछ रहे Gen-Z अफसर; DM साहब गधों पर भड़के
    Next Article
    सिपाही का शव देखने के लिए हाथ जोड़ती रही महिला:बोली- मैं पत्नी हूं, आखिरी बार मिलने दो; रामपुर में फंदे से लटककर जान दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment