Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिपाही का शव देखने के लिए हाथ जोड़ती रही महिला:बोली- मैं पत्नी हूं, आखिरी बार मिलने दो; रामपुर में फंदे से लटककर जान दी थी

    7 hours ago

    1

    0

    'एक बार मुझे ऊपर जाने दो… मैं अरुण की पत्नी हूं। हमारी आर्य समाज मंदिर में शादी हुई थी। मैं हाथ जोड़ रही हूं, मुझे आखिरी बार अरुण को देख लेने दो…।' कभी SP, तो कभी पुलिसकर्मियों से रिक्वेस्ट करती यह महिला खुद भी पुलिसकर्मी है। रामपुर में गुरुवार (27 अगस्त) को हेड कॉन्स्टेबल अरुण शुक्ला (40) ने सुसाइड कर लिया था। मौत के कुछ घंटे बाद ही हड़बड़ाई हुई एक महिला पहुंची। एसपी जांच करके सीढ़ियों से नीचे आ रहे थे। दोनों का आमना-सामना हुआ। एसपी ने कुछ पूछताछ की और पुलिस महिला को लेकर चली गई। यह पूरी बातचीत दैनिक भास्कर रिपोर्टर के सामने हुई। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… दोस्त बुलाने पहुंचा, तो बंद मिला दरवाजा अरुण 2005 बैच के सिपाही थे। वह 6 फरवरी, 2026 से रामपुर के SP ऑफिस में तैनात थे। आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। गुरुवार शाम 7 बजे उनका दोस्त नितिन बैटमिंटन खेलने के लिए बुलाने पहुंचा। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो फोन किया। फोन भी नहीं उठा, तो मकान मालिक को फोन करके गेट खुलवाया। अंदर बेडरूम में अरुण का शव बेडशीट के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना के समय मकान में उनके अलावा कोई मौजूद नहीं था। फोर्स के साथ पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। बरेली में रह रहे अरुण के परिवार को भी सूचना दी गई। शाहजहांपुर से आकर बरेली रहने लगा था परिवार अरुण का परिवार मूलरूप से शाहजहांपुर का रहने वाला था। पिता श्रीकृष्ण कुमार शुक्ला भी पुलिस में थे, जिनकी मौत हो चुकी है। अरुण की मां अपने बड़े बेटे अनिल के परिवार के साथ बरेली में रह रही हैं। 2 बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। अरुण की शादी साल-2012 में सुकीति के साथ हुई थी। सुकीति के पिता भी पुलिस विभाग में हैं। अरुण और सुकीति का एक 11 साल का एक बेटा भी है। बेटे के जन्म के बाद ही शुरू हो गया झगड़ा बेटे के जन्म के 1 साल बाद ही अरुण और सुकीति में झगड़े शुरू हो गए। पहले तो परिवारवालों ने समझा दिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही सुकीति पीलीभीत में अपने मायके में जाकर रहने लगीं। बेटा भी मां के साथ ही रहता है। पिछले साल अरुण और सुकीति का तलाक हो गया, लेकिन पत्नी इससे सहमत नहीं थी। उन्होंने हाईकोर्ट में तलाक के खिलाफ अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई चल रही थी। जब एसपी पहुंचे, तभी आई महिला रात करीब 9:30 पर एसपी अनिल सिंह सिसोदिया मौके पर पहुंचे। वह ऊपर कमरे में गए, जहां अरुण का शव लटका था। ठीक इसी समय पीला टॉप और काली पैंट पहने एक महिला हड़बड़ाई हुई वहां पहुंची। वहां मौजूद लोगों से ऊपर जाने की जिद करने लगी। लोगों ने कुर्सी डाली और बैठने के लिए कहा, तो उनसे हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करने लगी। इसके बाद भागते हुए अरुण के कमरे की तरफ जाने लगी। ठीक उसी समय एसपी भी ऊपर से नीचे आ रहे थे। एक पुलिसकर्मी ने महिला को ऊपर जाने से रोका। एसपी नीचे आए और कुछ सेकेंड महिला से पूछताछ की। बोली- मेरी अरुण से शादी हो चुकी है महिला कैसे भी ऊपर जाना चाह रही थी। उसने कहा कि अरुण मेरा पति था। आर्यसमाज मंदिर में हमारी शादी हो चुकी है। प्लीज, मुझे ऊपर जाने दीजिए। एसपी को अरुण और उनकी पत्नी के बीच चल रहे तलाक के केस के बारे में पता था। इसलिए उन्होंने महिला को ऊपर जाने से रोक दिया। पुलिस की गाड़ी में बैठाकर महिला को थाने भेजा इसके बाद महिला को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया। रात होने की वजह से कुछ देर बाद उसे महिला थाने में भेज दिया गया। एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने महिला के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने बस इतना बताया कि महिला भी पुलिसकर्मी है। मुरादाबाद में तैनात है। 28 अगस्त की सुबह खुद को अरुण की पत्नी बताने वाली महिला को फिर से सिविल लाइंस थाने लाया गया। यहां उससे पूछताछ की गई। फिर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियों में बैठाकर दरोगा और कुछ पुलिसकर्मी उसे लेकर मुरादाबाद रवाना हो गए। वहीं, कुछ लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि महिला आर्य समाज मंदिर में शादी होने की बात कह रही थी। शादी कब हुई, अरुण को कबसे जानती है, यह सब नहीं बताया। बताया जा रहा है कि अरुण का इस महिला से काफी समय से अफेयर चल रहा था। लेकिन, महिला पिछले कुछ समय से किसी दरोगा के संपर्क में थी। इस बात को लेकर उसका अरुण का झगड़ा होता था। घटना वाले दिन भी दोनों का झगड़ा हुआ था और अरुण ने सुसाइड करने की बात कही थी। इसके बाद अरुण ने बेडशीट से फंदा बनाकर जान दे दी। महिला को अनहोनी की आशंका हो गई थी। इसी वजह से जानने वालों में सबसे पहले वही मौके पर पहुंची। मां को लेकर पहुंचा बड़ा भाई पुलिस ने घटना की जानकारी अरुण के घरवालों को दी। अरुण का भाई अनिल अपनी मां और बहन-बहनोई के साथ रामपुर पहुंचा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले भाई की मौत पर बहन बिलखकर रो पड़ी। वहीं, पुलिस ने रात करीब 2.30 बजे शव का पोस्टमॉर्टम कराकर घरवालों को दे दिया। इसके बाद घरवाले शव लेकर बरेली रवाना हो गए। एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने बताया कि… अरुण के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर 2.5 करोड़ की चोरी:70 तोला सोना, डायमंड और 5 किलो चांदी की ज्वेलरी समेट ले गए मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरों ने करीब 2.5 करोड़ रुपए की सोने-चांदी और डायमंड की ज्वेलरी चुरा ली। चोरी के वक्त दरोगा का परिवार घर पर नहीं था। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा। अंदर जाकर चार कमरों के ताले तोड़े और अलमारी व बक्सों में रखी ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोर नई नवेली दुल्हन के लिए लाया गया लहंगा और गाउन भी उठा ले गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज, सरकार अलर्ट:75 जिलों में निगरानी के निर्देश, डिप्टी CM बोले- संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री होगी चेक
    Next Article
    मेरठ में युवक का गला रेता, फिर गोली मार दी:पेट-पीठ और सीने पर गहरे जख्म, 4 बदमाश बाइक पर आए थे, 2 दबोचे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment