Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सीवर लीकेज से धंसी ग्रीन कॉरिडोर की सड़क:दो दिन पहले रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन; दुरुस्त करने में जुटीं जलकल की टीम

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शुक्रवार से शुरू किए गए ग्रीन कॉरिडोर की सड़क धंस गई। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने सीवर लाइन में लीकेज होने के कारण सड़क का एक हिस्सा बैठ गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग ने मौके पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। यह कॉरिडोर एलडीए द्वारा तैयार कराया गया है। ये गोमतीनगर के समतामूलक चौक से शुरू होकर निशातगंज, हनुमान सेतु और डालीगंज तक जाता है। इसके शुरू होने से शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत की उम्मीद है। जीएम जलकल कुलदीप सिंह के मुताबिक, कुकरैल पंपिंग स्टेशन के लिए यहां से सीवर लाइन गुजरती है। उसी लाइन में लीकेज के कारण सड़क का हिस्सा धंस गया। दोपहर में मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वेज इंडिया की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में किसान ने खेत में फांसी लगाई:कर्ज से परेशान होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    एप्स्टीन फाइल्स में बड़े नेताओं के नाम- बाबा रामदेव:मैनपुरी में बोले- अमेरिका में दुराचार के लिए बना था टापू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment