Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ऑनर किलिंग:बेटी बोली-जिससे प्यार करती हूं, उससे शादी करूंगी, पिता ने हंसिया से गर्दन काटकर हत्या की

    2 hours ago

    1

    0

    ‘ मैं जिससे प्यार करती हूं, उससे शादी करूंगी, यह बात पिता को बर्दाश्त नहीं हुई, उसने विरोध करते हुए बेटी को थप्पड़ मारा। जिसका जवाब बेटी ने भी पिता के गाल पर थप्पड़ मारकर तुरंत दे दिया। बौखलाया पिता तुरंत कमरे में रखी हंसिया लेकर आया और बेटी पर 7 वार किए। तीन गर्दन, 2 कंधे और 2 हाथ पर वार किया। इतने के बाद बेटी खून से लथपथ होकर जमीर पर गिर गई। यह सब देखकर पिता घबरा गया। पत्नी के साथ उसे मेडिकल कालेज लेकर आया, लेकिन बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मैंने पत्नी के साथ मिलकर झूठी कहानी गढ़ी।' गोरखपुर की ऑनर किलिंग के इस समय हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं कुछ लोग इस घटना पर पिता के खिलाफ कमेंट कर रहे हैं। जबकि अधिकतर लोग एक पिता के रूप में उठाया कदम सही बता रहे हैं। वहीं बेटी की मौत के बाद पिता चीख-चीखकर रोता रहा। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि जिस बेटी को लाड प्यार से पाला था, उसे गलत रास्ते पर कैसे जाते हुए देख पाता। इसलिए नाराजगी में मुझसे इतनी बड़ी घटना हो गई। गोरखपुर में 23 साल की बेटी की हत्या के आरोपी पिता कमलेश भारती ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने बताया कि बेटी नेहा भारती हंसिया पर गिरी नहीं थी, मैंने उसकी हत्या की थी। इसे हादसा साबित करने की कोशिश कर रहा था। मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरवां गांव का है। नेहा भारती की हत्या करने वाले पिता कमलेश भारती को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। उसके पास से हंसिया भी बरामद कर लिया। बेटे महेंद्र ने रविवार को पिता के खिलाफ तहरीर दी। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि इज्जत की खातिर पिता ने मेरी बड़ी बहन नेहा को मारा है। पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बेटा बोला- मैं बहन का न्याय दिलाउंगा कमलेश भारती के दो बेटियां और दो बेटे हैं। इसमे बड़ी बेटी की शादी कर चुके हैं। जबकि उससे छोटी बेटी नेहा भारती साल 2025 में बीए की पढ़ाई पूरी की थी। इसके अलावा दो छोटे बेटे महेंद्र और धनंजय हैं। महेंद्र गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बीए सेकेंड इयर की पढ़ाई कर रहा है। जबकि धनंजय शादी-पार्टी में फोटोग्राफी करता है। महेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि 13 मार्च को सुबह 9 बजे यूनिवर्सिटी क्लास करने गया था। इस दौरान मेरी मां खेत गई थी। छोटा भाई धनंजय रात से ही एक शादी में फोटोग्राफी करने गया था। घर पर केवल मेरे पिता कमलेश और बहन नेहा मौजूद थी। महेंद्र ने बताया कि 11 बजे यूनिवर्सिटी में था। इस दौरान छोटे भाई धनंजय को कॉल आया। उसने बताया कि नेहा की गर्दन कट गई है। हमलोग उसे अस्पताल लेकर आए। यह सुनकर फौरन यूनिवर्सिटी से निकला। तभी भाई का फिर फोन आया, उसने कहा कि हमलोग नेहा को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। मैं बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां मेरी मां और भाई मिले। रोते हुए बताया कि बहन का देहांत हो गया है। मैंने नजदीक जाकर देखा तो बहन की गर्दन पर गहरा घाव था। तब भाई ने बताया कि घर के अंदर नेहा फिसलकर हंसिया पर गिर गई थी। जिससे उसे चोट लगी थी। उस समय परिवार की मानसिक दशा देखकर ज्यादा कुछ पूछ नहीं पाया। भाई ने जो बताया, वहीं बात तहरीर में लिखकर मां मनोरमा के हस्ताक्षर कराकर पुलिस को दे दिया। इसके बाद बहन की लाश पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम लाश घर पर आई। इसके बाद दाह संस्कार किया गया। घर आने पर देर रात मुझे पता चला कि पिता ने ही बहन की हत्या की है। आस-पास के लोगों से यह बात मुझे पता चली। लव मैरिज करना चाहती थी नेहा मेरी बहन एक लड़के से करीब डेढ़ साल से बात करती थी। वह अब उससे लव मैरिज करना चाहती थी। इस बात की जानकारी जब पिता को हुई तो, वह विरोध करने लगे। इधर एक माह में कई बार इस बात को लेकर विवाद हुआ। शुक्रवार को भी घर पर पिता और नेहा के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ। मेरे पिता ने बहन को मोबाइल पर बात करते हुए देख लिया। इसके बाद डांटते हुए बहन को थप्पड़ मारा। जिसके बाद नेहा ने भी पिता के ऊपर हाथ चला दिया। तब नाराज होकर कमलेश ने घर में रखी हंसिया से 7 बार वार करके नेहा को लहूलुहान कर दिया। मैं अपनी बहन को न्याय दिलाना चाहता हूं। मेरे पिता ने गलत किया है तो इसकी सजा मिलनी ही चाहिए। पहले रची गई थी झूठी कहानी पुलिस के मुताबिक, 13 मार्च (शुक्रवार) को गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र की रहने वाली नेहा भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। हंसिया से उसका गला कट गया था। परिवार के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पिपराइच पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। परिजनों से पूछताछ की गई। नेहा की मां मनोरमा ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी मेरे साथ खेत की तरफ गई थी। वहां से सुबह करीब 11 बजे घर लौटकर आए। तभी नेहा घर में फिसलकर गिर गई। इस दौरान जमीन पर रखे हंसिया से उसकी गर्दन कट गई। हालांकि, नेहा की हालत देखकर पुलिस को शक हुआ। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मामला और उलझ गया। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर नेहा की लाश कब्जे में ले ली। 14 मार्च को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। उसी दिन देर शाम पिपराइच में परिजनों ने दाह संस्कार किया। इसके बाद पुलिस ने पिता कमलेश और मां मनोरमा से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के सवालों में दोनों उलझ गए। जब उनसे हंसिया मांगी गई तो वो भी नहीं दे पाए। शक बढ़ने पर पुलिस ने उनके खिलाफ सबूत जुटाने शुरू किए। 15 मार्च को कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस को शक कैसे हुआ? दरअसल, घटना के बाद गांव में नेहा की हत्या के चर्चाएं होने लगीं। दबी जुबान से हर कोई यही कह रहा था कि पिता ने ही बेटी को मारा है। लेकिन, परिजन कुछ और ही कहानी सुना रहे थे। जब पुलिस तक यह बात पहुंची तो छानबीन शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ में बाप-बेटी के रिश्तों में तल्खी की बात सामने आई। नेहा की गर्दन और शरीर के अन्य जगहों पर मिले हंसिए के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे थे। इससे लग रहा था कि घटना के समय संघर्ष किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अगर वह हंसिए पर खुद गिरी होती तो घाव गहरे होते। लेकिन, शव देखकर लग रहा था कि गर्दन पर कई वार किए गए थे। इस संबंध में सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया- पूछताछ में आरोपी पिता ने जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हंसिया बरामद कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी की तैयारी की जा रही है। कमलेश की 2 बेटियां और 2 बेटे कमलेश की 2 बेटियां और 2 बेटे हैं। इनमें नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दो भाई नेहा से छोटे हैं। इसके अलावा घर पर कमलेश की 65 साल की मां भी रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में आशा वर्कर पत्नी की कैंची भोंपकर हत्या:मेडिकल स्टोर संचालक पति ने सुसाइड का प्रयास किया, मामी से निकाह करना चाहता था
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ घर पहुंचे, सिलेंडर के लिए हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment