Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर सदर तहसील में जनरेटर में आग लगी:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने पाया काबू

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर की सदर तहसील में देर रात एक जनरेटर में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग पर दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। गनीमत रही कि आग दूसरे कार्यालयों तक नहीं फैली, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। यह घटना चौक कोतवाली के ठीक सामने स्थित सदर तहसील परिसर में हुई। तहसील के मुख्य गेट के अंदर एक कमरे में रखे जनरेटर में रात करीब दस बजे शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। तीन तस्वीरों में देखिए आग… आग लगने के बाद धुआं बाहर निकलने लगा, जिसे देखकर लोगों ने तुरंत चौक कोतवाली पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दमकल विभाग को बुलाया गया। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से जनरेटर में आग लगी थी। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यदि आग अन्य कार्यालयों तक पहुंच जाती तो महत्वपूर्ण दस्तावेज जल सकते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा सफारी पार्क में बुजुर्ग शेरों की विशेष देखभाल:बढ़ती उम्र के बावजूद आरामदायक जीवन के लिए खास इंतजाम, नीरजा के चार नवजात शावक स्वस्थ
    Next Article
    सीतापुर में ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत:बाइक सवार एक युवक की मौत, दो अन्य घायल, घायलों को अज्ञात वाहन ने कुचला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment