Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में आशा वर्कर पत्नी की कैंची भोंपकर हत्या:मेडिकल स्टोर संचालक पति ने सुसाइड का प्रयास किया, मामी से निकाह करना चाहता था

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक पति ने अपनी आशा वर्कर पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पति ने खुद पर भी कैंची से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में पति को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त घटना रविवार रात संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशन दास सराय में हुई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय नजमा के रूप में हुई है, जो स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर थीं। पति-पत्नी के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा था। उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी, लेकिन पति अपनी मामी से निकाह करने की जिद पर अड़ा था। नजमा पिछले सवा साल से आशा वर्कर के पद पर कार्यरत थीं और पति से अलग रहकर अपने चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। मृतका ने अपनी शिकायत में थाना आदमपुर पुलिस को पति के निकाह करने की सूचना दी थी और एक साल पहले मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। नजमा के पीछे 13 वर्षीय अनबिया, 11 वर्षीय मायरा, 9 वर्षीय आफताब और 2 वर्षीय अजलान नाम के चार बच्चे हैं। रविवार रात करीब 8 बजे, रोजा इफ्तार के बाद पति नफीस पुत्र अनीस अपनी पत्नी नजमा से मिलने मंडी किशन दास सराय स्थित उनके घर पहुंचा था। रात करीब 10 बजे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने कैंची से मां पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने खुद को भी कैंची मार ली। मृतका का पति मेडिकल स्टोर संचालक है और उसका मेडिकल थाना हयातनगर क्षेत्र की उपनगरी सरायतरीन में है। दोनों को लहूलुहान हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। डॉ. रामलाल यादव के अनुसार, महिला को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि घायल पति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतका की आशा वर्कर साथी महिला मेहरीन ने बताया कि मियां-बीवी के बीच 2 साल से झगड़ा चल रहा है। नफीस अपनी मामी से शादी करना चाहता है, दोनों की शादी 15 साल पहले हुई है और चार बच्चे हैं। निकाह करने की सूचना नजमा को मिली थी उससे बात पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन शाम को पति उसके घर पहुंचा और कैंची मारकर हत्या कर दी। क्यों बताया कि नजमा चार बच्चों के साथ किराये के मकान में गांव मंडी किशनदास राय में रह रही थी। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच में पुलिस टीम लगी हैं। बच्चों के अनुसार पिता ने उनकी मां को कैंची मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद को भी कैंची मारकर घायल कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम करने की तैयारी चल रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत:बाइक सवार एक युवक की मौत, दो अन्य घायल, घायलों को अज्ञात वाहन ने कुचला
    Next Article
    गोरखपुर में ऑनर किलिंग:बेटी बोली-जिससे प्यार करती हूं, उससे शादी करूंगी, पिता ने हंसिया से गर्दन काटकर हत्या की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment