Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोटी थूक प्रकरण, सांसद सुमन पहुंचे हाथरस:होटल स्वामी के बेटे का कराया मेडिकल, विहिप बोली- जिले में चल रहा थूक जेहाद

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस के मोहल्ला मधुगढी़ में एक होटल पर कारीगर द्वारा कथित रूप से थूक लगाने का मामला गरमा गया है। इस विवाद में सपा सांसद रामजीलाल सुमन आज फिर हाथरस पहुंचे। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने होटल मालिक के घायल बेटे आसिफ का डॉक्टरी मुआयना कराया। आसिफ ने बजरंग दल के पदाधिकारियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख शिवम ने आरोप लगाया था कि होटल में कारीगर रोटी पर थूक लगा रहा था। इस पर पुलिस ने होटल संचालक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी किया था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी होटल का संचालन बंद कर दिया। सांसद सुमन को जानकारी मिली थी कि होटल का संचालन बंद कर दिया गया है, लेकिन होटल स्वामी के घायल बेटे की रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हुई है। कल सुमन ने होटल पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। होटल संचालक शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया था कि यह वीडियो फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल के कुछ पदाधिकारियों ने उनसे एक लाख रुपये की चौथ मांगी थी। चौथ न देने पर मुकदमा दर्ज करा दिया। उनके दूसरे बेटे आसिफ के साथ जमकर मारपीट की थी। आज सांसद सुमन जिला अस्पताल गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने घायल आसिफ का डॉक्टरी मुआयना कराया। हाथरस में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं आसिफ ने इस मामले में बजरंग दल के हर्षित गौड़, अनिकेत, कान्हा, विजय, शिवम और 15-20 अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने सांसद सुमन को बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए सुमन ने कहा कि हाथरस में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। वीडियो में कहीं भी थूक जैसी बात नजर नहीं आ रही। फिर भी मुकदमा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। सुमन ने घायल युवक को साथ लेकर एसपी से भी मुलाकात की और इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। चौथ मांगने का कोई साक्ष्य नहीं दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना और जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने इस मामले को 'थूक जिहाद' बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। होटल संचालक के चौथ मांगने के आरोप पर उन्होंने कहा कि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया जाता है, तो वे संगठन के पदाधिकारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शिक्षामित्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता:ममेरे भाई को मैसेज किया सबका ख्याल रखना, काम को लेकर दबाव में था
    Next Article
    टीम इंडिया कब खेलेगी अगला मुकाबला, नोट कीजिए डेट और मैच शुरू होने का सही वक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment