Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शक्ति मेट्रो को दिखाई गई है झंडी:मेट्रो ने महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाया , एग्जिबिशन ऑन व्हील्स की शुरुआत

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ मेट्रो में दिखा महिला सशक्तिकरण का नजारा। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से महिला दिवस पर शक्ति मेट्रो पिंक मेट्रो का फीता काटकर एमडी यूपी मेट्रो सुशील कुमार ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का सम्मान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के “शक्ति मेट्रो” का शुभारंभ हुआ है । इसके साथ ही 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ मेट्रो के नॉर्थ–साउथ कॉरिडोर पर एक सप्ताह तक चलने वाली ‘एक्जीबिशन ऑन व्हील्स’ की शुरुआत होगी। सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से सुशील कुमार ने “शक्ति मेट्रो” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इसके बाद प्रबंध निदेशक UPMRC के अधिकारियों के साथ विशेष रूप से डिजाइन की गई इस मेट्रो ट्रेन में सवार होकर ‘एक्जीबिशन ऑन व्हील्स’ का अवलोकन किया । इस प्रदर्शनी में भारत की विभिन्न क्षेत्रों में सराहनी उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रमुख महिलाओं की प्रेरणादायक यात्राओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। यह प्रदर्शनी एक सप्ताह तक चलेगी और मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अपने आवागमन के दौरान इसे देख सकेंगे। इसके अलावा ‘शो योर टैलेंट’ पहल के तहत हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । यह सभी के लिए खुला कार्यक्रम रहा, जिसमें महिला यात्री अपने पसंदीदा गीत गाती नजर आई । इस दौरान मेट्रो स्टेशन पर बेहद उत्साह वाला माहौल देखा गया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को सम्मानित करके उनके हौसले को बढ़ाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर के कुएं पर फेंका प्रतिबंधित मांस, विरोध पर मारपीट:गर्भवती महिला घायल, पीड़ितों ने घर बेचने का पोस्टर लगाया
    Next Article
    श्रावस्ती में 41 केंद्रों पर जारी हैं बोर्ड परीक्षाएं:7 मार्च को प्रथम पाली में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 9 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment