Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर के कुएं पर फेंका प्रतिबंधित मांस, विरोध पर मारपीट:गर्भवती महिला घायल, पीड़ितों ने घर बेचने का पोस्टर लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मोहम्मदपुर गांव में मंदिर के कुएं पर प्रतिबंधित मांस फेंकने का विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में एक तीन माह की गर्भवती महिला भी घायल हो गई। पीड़ित पक्ष ने फरधान थाने में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार, 7 मार्च को दोपहर लगभग 1:15 बजे मोहम्मदपुर गांव के कई ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा। शिकायतकर्ताओं में प्रदीप वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप भारती, शिवपाल भारती और रेनू वर्मा सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मंदिर के सामने एक पुराने कुएं में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस फेंक रहे थे। जब प्रदीप कुमार और मनोज कुमार ने इसका विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया। यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, और लगभग आधा दर्जन लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब रेनू वर्मा परिवार के सदस्यों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। रेनू वर्मा तीन माह की गर्भवती हैं और इस हमले में उन्हें चोटें आई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना 4 मार्च को होली के दिन हुई थी। उसी दिन फरधान थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने शनिवार को एसपी कार्यालय का रुख किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंप दिया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में जेल में बंद वृद्ध पेंशनर की तबीयत बिगड़ी:साढ़े चार माह से बंद, 43 करोड़ रुपये का घोटाला, जिला अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    लखनऊ में शक्ति मेट्रो को दिखाई गई है झंडी:मेट्रो ने महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाया , एग्जिबिशन ऑन व्हील्स की शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment