Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार:लग्जरी गाड़ी से घूमकर रेकी करते, नेपाल में बेच देते फोन

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में बंद दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 41 मोबाइल फोन, 2 टैबलेट, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल लग्जरी कार और बाइक बरामद की है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। एडीसीपी नॉर्थ रिषभ रूणवाल ने बताया- 22 फरवरी को जानकीपुरम गार्डन निवासी अभिषेक चौधरी ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। चोर करीब 30 नए मोबाइल, 10 पुराने मोबाइल, 4 टैबलेट और 10 हजार रुपए नकद ले गए थे। इस मामले में मड़ियांव थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी थी। बहराइच के रहने वाले आरोपी मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर यादव चौराहे के पास लोखड़िया मोड़ सर्विस रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन (23), जीशान (26), अजमत अली उर्फ मंटू (25) और समीर उर्फ डाबर (19) के रूप में हुई है। सभी लखनऊ और बहराइच के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। 41 मोबाइल बरामद आरोपियों के पास से 41 मोबाइल, 2 टैबलेट के अलावा 2 अवैध देशी तमंचे (.303 बोर), 1 रिवॉल्वर (.32 बोर) और कुल 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई वर्ना कार और दो मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले बाइक और कार से इलाके की रेकी करते थे। इसके बाद बंद दुकानों का शटर और ताला तोड़कर मोबाइल व टैबलेट चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान नेपाल ले जाकर बेच देते थे और रुपए आपस में बांट लेते थे। वहीं आरोपी चोरी के दौरान पकड़े जाने की स्थिति में बचाव के लिए हथियार साथ रखते थे। पुलिस जुटा रही आपराधिक इतिहास बरामद सामान का संबंध मड़ियांव समेत अलीगंज, जानकीपुरम, चिनहट और इटौंजा थानों में दर्ज कई चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों से भी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट डीएम ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया:पर्यटन कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    देवरिया में भाजपा ने जारी की नामित सभासदों की सूची:जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment