Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में भाजपा ने जारी की नामित सभासदों की सूची:जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर देवरिया जनपद के लिए नामित सभासदों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सभी नामित सभासदों को बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जारी सूची के अनुसार, देवरिया नगरपालिका परिषद से संजय पांडे, गजेंद्र मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, विजय पंडित बेलदार और नीरू त्रिभुवन को नामित किया गया है। वहीं, नगरपालिका गौरा बरहज से अनिरुद्ध तिवारी, अमरेंद्र सिंह, अशोक सोनकर, मानवी सिंह और धर्मवीर सिंह को सभासद मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त, नगर पंचायत तरकुलवा, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, सलेमपुर, गौरी बाजार, लार, मदनपुर, हेतिमपुर, भाटपाररानी, भटनी बाजार, भलुअनी बाजार, रुद्रपुर, बरियारपुर, बैतालपुर और मझौलीराज के लिए भी मनोनीत सभासदों की घोषणा की गई है। सभासदों के मनोनयन पर केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सदर सांसद शशांक मणि, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और विधायक दीपक मिश्रा शाका सहित कई जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि ये नव-नामित सभासद अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार:लग्जरी गाड़ी से घूमकर रेकी करते, नेपाल में बेच देते फोन
    Next Article
    BJP-MLA राहुल बच्चा सोनकर फिर मुस्लिमों पर भड़के:बोले…योजनाओं का लाभ योगी-मोदी से चाहिए और रहनुमा खामेनेई, मुझे आरक्षण ने विधायक बनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment