Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शियाओं का नंगे पांव मातम:21वें रमजान का जुलूस, रौंद रहे हैं शेख मोहम्मद बिन सलमान और डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज 21वें रमजान का जुलूस निकल रहा है। नम आंखों से साथ अकीदतमंद हजरत अली के ताबूत की जियारत कर रहे हैं। हजारों की तादाद में शिया समुदाय के लोग काले कपड़ों में नंगे पांव जुलूस में शामिल हो रहे हैं। महिला-पुरूष, बुजुर्ग और बच्चे सभी में ताबूत को छूने और चूमने की होड़ मची है। या अली मौला-हैदर मौला का नारा लगाते हुए अकीदतमंद आगे बढ़ रहे हैं। जुलूस सआदतगंज स्थित नजफ इमामबाड़ा से निकला। यहां कर्बला दियानुतदौला, काजमैन, गिरधारी सिंह इंटर कालेज, बलोच पूरा चौराहा, हैदरगंज पहुंचेगा। परम्परा के मुताबिक एक कुएं के पास कुछ देर के लिए ताबूत को रोककर काली चादर चढ़ाई जाएगी। इसके बाद ताबूत कर्बला तालकटोरा पहुंचेगा। यहां पर जुलूस खत्म होगा। जुलूस शुरू होने से पहले नजफ इमामबाड़ा पर शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद और यासूब अब्बास ने मजलिस पढ़ी। उसके बाद अकीदतमंद मातम करते हुए ताबूत लेकर निकले। जुलूस के रास्ते पर सऊदी अरब के शेख मोहम्मद बिन सलमान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर सड़क पर चिपकाई गई है। उनके ऊपर से लोग गुजर रहे हैं। हजरत अली की शहादत में निकलता है जुलूस बता दें, शिया समुदाय का मानना है कि 19वीं रमजान को हजरत अली जब नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे तो उनके ऊपर तलवार से हमला हुआ था। इसके बाद 21वें रमजान को हजरत अली शहीद हो गए थे। उसी घटना को याद करते हुए जुलूस निकाला जाता है। पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के आनंद घाट पर 'सार्वजनिक होली गंगामेला':महाआरती और फूलों की होली रही मुख्य आकर्षण
    Next Article
    सुल्तानपुर बस स्टेशन- कागजों पर सुविधा, जमीन पर दुविधा:यात्री बोले-बिना पैसे खर्च किए प्यास बुझाना नामुमकिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment