Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रॉली से गिरकर किशोर की मौत:ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से नीचे गिरा, मौके से भाग गया ड्राइवर

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पारा इलाके में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एक किशोर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हरदोई के निवादा भरावन निवासी अर्जुन का बेटा रोहित (16) ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह चालक विनोद के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से पारा आ रहा था। रोहित चालक के बगल वाली सीट पर बैठा था। मानक नगर ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होने पर रोहित नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक विनोद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। रोहित के कपड़ों से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घायल अवस्था में उसे रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी के घर न आने पर क्लर्क ने फांसी लगाई:लखनऊ में झगड़े के बाद मायके चली गई थी, बात करने के लिए फोन किया था
    Next Article
    लखनऊ रमजान महीने में नमाजियों से भरीं मस्जिदें:दूसरे दौर की तरावीह हुई शुरू, देश में अमन-शांति की दुआ की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment