Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दिन की तुलना में रात ज्यादा गर्म:फरवरी में रात का पारा 7.4 डिग्री बढ़ा, दिन का तापमान 30°C के ऊपर पहुंचा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में फरवरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 30.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 84 फीसदी और 34 फीसदी रहा। 1 फरवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। फरवरी में अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री तक की बढ़त हुई। जबकि, न्यूनतम तापमान में 7.4 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई। दिन में तेज धूप और लगातार साफ मौसम के चलते लगातार तापमान बढ़ रहा है। इस बीच दिन की तुलना में रात अधिक गर्म होना शुरू हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है। सुबह से तेज चटक धूप के साथ में हल्की हवा का असर बना हुआ है। सुबह और शाम के समय में गुलाबी ठंड का असर रहा। पारा बढ़ने के बाद फिर गिरेगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य क्षोभ मंडल में प्रदेश के मध्य से पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में आंशिक बादलों की उपस्थिति के साथ प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ़ रहने से अधिकतम तापमान में बढ़त हुई है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के बाद फिर पारा बढ़ेगा। तापमान सामान्य से अधिक रहने तथा आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीरामायण वेला देवस्थान में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम:जगद्गुरु रत्नेश प्रपन्नाचार्य बोले- सीताचरित्र संयम, सहनशीलता और आत्म सम्मान का पाठ
    Next Article
    ओवरलोड ट्रक से खींची एरियल बंच केबल:देवरिया में पोल-पेड़ गिरे, रातभर बिजली आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment