Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में धुरंधर: द रिवेंज की हुई धुआंधार शुरुआत:पेड प्रीव्यू शोज में 75% सिनेमाघरों की सीटें फुल, अगले 4 दिन के सभी शो हाउसफुल

    4 hours ago

    1

    0

    रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। आज फिल्म का पेड प्रीव्यू शो शाम 5 बजे से शुरु हो गया है। फिल्म के पहले पार्ट ने लगभग 1300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब 19 मार्च को इसकी पार्ट- 2 रिलीज हो रही है। लेकिन, उससे पहले ही लखनऊ में आधे से अधिक शो की एडवांस बुकिंग हो गई है। पेड प्रीव्यू शोज में 75% से ज्यादा सिनेमाघरों की सीटें फुल रहीं। इसके लिए टिकट की कीमतें 400 रुपए से लेकर 800 रुपए तक रखी गईं। अगले 4 दिन के सभी शो हाउसफुल हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि क्या है धुंरधर द रिवेंज के टिकट की कीमत? आखिर क्यों पड़ी स्पेशल स्क्रीनिंग की जरूरत ? सेंसर बोर्ड ने कितने कट लगाए? कौन सा सर्टिफिकेट दिया? सारे सवालो के जवाब जानिए इस रिपोर्ट में… शाम 5 बजे से स्पेशल स्क्रीनिंग, दर्शकों में जबरदस्त क्रेज धुरंधर 2 के पेड प्रीव्यू शो को लेकर लखनऊ में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पीवीआर, इनॉक्स, फीनिक्स और लुलु मॉल के पीवीआर सुपरप्लेक्स में प्रीमियम शो की भारी डिमांड है। शाम 5 बजे से लेकर देर रात तक लगातार शो चल रहे हैं। एक-एक हॉल में करीब हर 15 मिनट के अंतर पर 10 से 12 शो लगाए गए हैं। किसी-किसी हॉल में तो 15 से 20 शो तक लगाए गए हैं। रात का आखिरी शो करीब 11:30 बजे का है। ज्यादातर शो लगभग फुल हो चुके हैं, जिससे साफ है कि फिल्म की ओपनिंग जोरदार रहने वाली है। इनॉक्स सिनेमा में धुरंधर 2 का क्रेज निशातगंज स्थित उमराव मॉल के इनॉक्स सिनेमा में धुरंधर 2 देखने पहुंचे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुनील बताते हैं कि धुरंधर पहली फिल्म उन्हें काफी पसंद आई थी, इसलिए इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट था। उन्होंने बताया कि उन्होंने 460 रुपये की टिकट दो दिन पहले ही बुक कर ली थी। अलीगंज से आए शिवांश कहते हैं कि- धुरंधर देखने के बाद से ही वह इसके पार्ट 2 का इंतजार कर रहे थे। फिल्म को लेकर क्रेज इतना था कि उन्होंने 12 तारीख को ही अपनी टिकट बुक कर ली थी। अभिषेक, जो ठाकुरगंज चौक से फिल्म देखने पहुंचे थे, बताते हैं कि वह इस मूवी का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। उन्हें बड़ी मुश्किल से टिकट मिल पाई और वह फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने आए हैं। वेव मॉल में धुरंधर 2 देखने पहुंचे दर्शकों में भी गजब का रिस्पॉस देखने को मिल रहा है। क्यों पड़ी स्पेशल स्क्रीनिंग की जरुरत ? दरअसल, मेकर्स पेड प्रीव्यू शो इसलिए रखते हैं ताकि रिलीज से पहले ही दर्शकों का रिएक्शन मिल सके। इन शोज के बाद सोशल मीडिया पर रिव्यू और चर्चा शुरू हो जाती है, जिससे फिल्म का माहौल बनता है। साथ ही, जहां अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है वहां शो की संख्या बढ़ा दी जाती है। फैंस को पहले ही फिल्म देखने का मौका मिल जाता है, जिससे उनकी एक्साइटमेंट भी बढ़ती है। शहर में बड़े से छोटे 19 सिनेमाघर धुरंधर 2 को लेकर लखनऊ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में बड़े से छोटे मिलाकर करीब 19 सिनेमाघर हैं, जिनमें ज्यादातर में पेड प्रीव्यू शो लगभग फुल हो चुके हैं। बुक माई शो पर नजर डालें तो शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक के ज्यादातर शो “ऑलमोस्ट फुल” दिखाई दे रहे हैं। खासकर प्रीमियम थिएटर्स में सीटों की भारी डिमांड है। लुलु मॉल के पीवीआर सुपरप्लेक्स की बात करें तो यहां रेक्लाइनर और प्राइम कैटेगरी की लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं। हालांकि क्लासिक प्लस में अभी कुछ सीटें खाली नजर आ रही हैं, लेकिन देर शाम तक उनके भी फुल होने की पूरी संभावना है। कितनी है टिकट की कीमत ? हालांकि शहर के अलग अलग सिनमेमाघरों में टिकट की कीमतें अलग अलग होंगी। जितनी प्रीमियम सीट होगी उतनी ज्यादा कीमत भी होगी। कहा जा रहा है कि पेड प्रीव्यू होने की वजह से टिकट थोड़े महंगे रखे गए हैं। और इससे इस बात का अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि अगर पेड शो में सारी सीटें फुल है इसका मतलब इसकी ओपनिंग जबरदस्त होने वाली है। फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट फिल्म का ट्रेलर के बाद ही ये साफ हो गया था कि फिल्म में तगड़े एक्शन और डेंजरस सीन होने वाले हैं। लेकिन सीबीएफसी ने फिल्म के कई खौफनाक और खून-खराबे से भरे सीन पर कैंची चला दी है। सिर्फ इतना ही नहीं कुछ डॉयलॉग्स में भी बदलाव किए गए हैं। फिल्म पर कुल 21 कट लगे हैं। सीबीएफसी ने इसे U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। यानी ये फिल्म 18 साल से ऊपर वाले दर्शक ही देख सकते हैं। धुरधंर 2: 4 घंटे नहीं बल्कि साढ़ें तीन घंटे से ज्यादा की फिल्म सीबीएफसी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार धुरंधर 2 लगभग 3 घंटे 49 मिनट की है। फिल्म की शुरुआत में डिस्क्लेमर भी एड किया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि फिल्म में कुछ विचलित करने वाले सीन हैं। नशे और ड्रग्स के इस्तेमाल से जुड़ा डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया है और जानवरों से जुड़े सीन के लिए मेकर्स की ओर से एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया का सर्टिफिकेट भी पेश किया है, जिससे साफ हो सके कि शूटिंग के दौरान किसी भी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। एडवांस बुकिंग से लगभग 29.96 करोड़ की कमाई Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू प्रीमियर शो ने अकेले भारत भर में एडवांस बुकिंग से लगभग 29.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिसमें आरक्षित सीटें शामिल नहीं हैं। ब्लॉक बुकिंग को मिलाकर, प्रीमियर की एडवांस बुकिंग लगभग 34.8 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें देशभर के लगभग 10,000 शो में 6.1 लाख से अधिक टिकट बिके हैं। शोज की बात करें तो ये 10022 रखे गए हैं। हिंदी के अलावा तमिल और अन्य भाषाओं में गजब रिस्पॉन्स फिल्म को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग को देखकर तो लगता है कि पार्ट 1 की तरह ही 'धुरंधर पार्ट 2' भी वही धूम मचाएगी, या कह सकते हैं कि उससे भी ज्यादा धमाका करे। पेड प्रीव्यू शोज से 'धुरंधर 2' की कमाई 'धुरंधर 2' की रिलीज नजदीक आने के साथ ही पेड प्रीव्यू की बिक्री में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिल्म ने अब तक सिर्फ पेड प्रीव्यू से ही 29.96 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इतिहास रचने वाली है धुरधंर ? ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि धुरंधर 2 शाहरुख खान की पठान जिसने 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन और रणबीर कपूर की एनिमल ( 63 करोड़ रुपये का कलेक्शन) से भी ज्यादा की ओपनिंग करेगी। इसका मतलब है कि फिल्म का पहले दिन का कुल कलेक्शन (प्रीमियर कलेक्शन सहित) 100 करोड़ रुपये से अधिक होगा, जो हिंदी सिनेमा के लिए पहली बार होगा। धुरंधर से जुड़ी धुरंधर 2 की कड़ियां समझिए ट्रेलर से फिल्म की कहानी पहली फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (असली नाम जस्कीरत सिंह रांगी) का किरदार निभाया था, जो पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके के अपराधी सिंडिकेट में घुसपैठ करता है। रॉ और आईबी के ऑपरेशन धुरंधर के तहत वह गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के गिरोह में शामिल होता है और आईएसआई के साथ मिलीभगत को उजागर करता है। फिल्म में आर माधवन अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रोल में हैं। ऐसे आगे बढ़ती है धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की कहानी धुरंधर 2 के बारे में जाने सबकुछ धुरंधर 2 को आदित्य धर ने बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स फिल्म में लीड रोल में हैं। इस फिल्म को लेकर बहुत बज है। फिल्म के ट्रेलर को भी फैंस ने बहुत प्यार दिया थाय़ धुरंधर 2 दिसंबर 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है। इस फिल्म ने 1300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। अब धुरंधर 2 को लेकर भी फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। …………… ये खबर भी पढ़िए… कुलदीप ने योगी के पैर छुए, वंशिका ने नमस्ते किया:सीएम ने नवदंपती को गिफ्ट दिया, रिसेप्शन में 2 घंटे रहे अखिलेश सीएम योगी आदित्यनाथ क्रिकेटर कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। कुलदीप यादव ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनकी पत्नी वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। योगी ने नवदंपती को बुके और उपहार भेंट किया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन:सतनातन अयोग गठित करने की मांग , गोपाल राय बोले- बड़ा इमामबाड़ा पर हवन करेंगे
    Next Article
    दिल्ली के उत्तम नगर में हत्या के विरोध में प्रदर्शन:परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग, कहा- आरोपियों को फांसी हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment