Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन:सतनातन अयोग गठित करने की मांग , गोपाल राय बोले- बड़ा इमामबाड़ा पर हवन करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा पदयात्रा निकाली गई । यह पदयात्रा परिषद कार्यालय से शुरू होकर शिव भोला मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता हाथ में भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। यात्रा का समापन मंदिर पर हुआ वहां पहुंच कर शांति यज्ञ किया गया। पूरे विश्व में शांति के लिए युद्ध बंदी की बात संगठन के द्वारा कही गई। मंदिर प्रांगण में पहुँचकर वैदिक विधि-विधान के साथ विश्व शांति, राष्ट्र समृद्धि एवं समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना के साथ हवन एवं महायज्ञ संपन्न किया गया। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने भारत सरकार से 'सनातन आयोग' की शीघ्र स्थापना की मांग किया। उन्होंने कहा कि यह समय की अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता है, जिससे सनातन संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक स्थलों का संरक्षण सुदृढ़ रूप से सुनिश्चित किया जा सके। गोपाल राय ने कहा कि लखनऊ इमामबाड़े में हिजाब पहनने पर क्यों मजबूर किया जा रहा है और किसके कहने पर मजबूर किया जा रहा है योगी आदित्यनाथ की सरकार में कौन है ये लोग जो इस तरीके का फरमान जारी कर रहे है | मैं लखनऊ डीएम और मुख्यमंत्री से अपील करता हूँ कि तत्काल इस मामले को संज्ञान में लें। विश्व हिंदू रक्षा परिषद इसके खिलाफ बड़ा इमामबाड़ा में हवन करेगा। इन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ का प्रधानमंत्री बनना बेहद जरूरी है। इसलिए भाजपा सरकार 2029 के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को भावी प्रधानमंत्री घोषित करे । गोपाल राय ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है। जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और जमीन घटती जा रही है ऐसे में यह समस्या विकराल रूप ले इससे पहले यह बेहद जरूरी है कि कानून लागू किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने मेले का उद्घाटन किया:लाभार्थियों को किट बांटी, 9 साल के विकास पर बात की
    Next Article
    लखनऊ में धुरंधर: द रिवेंज की हुई धुआंधार शुरुआत:पेड प्रीव्यू शोज में 75% सिनेमाघरों की सीटें फुल, अगले 4 दिन के सभी शो हाउसफुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment