Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक:10 गाड़ियां सीज, कारों से काली फिल्मी उतारी गई

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में सोमवार शाम चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 10 गाड़ियों की सीज की गईं। कार से ब्लैक फिल्म हटाई गई। रविवार सुबह रेसिंग के दौरान हुई छात्र की मौत के बाद पुलिस एक्टिव नजर आई। गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र के गेट नंबर- 4 के पास सोमवार शाम चेकिंग अभियान शुरू हुआ। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालाकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। देखिए चेकिंग की 3 तस्वीरें… पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक हुई चेकिंग के दौरान कई लोग पुलिस सिफारिश करते नजर आए तो कई पुलिस से बहसबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस और युवकों के बीच झड़प हुई। पकड़े गए लड़के परिचय देते हुए पुलिस को अर्दब में लेने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद ही युवकों को छोड़ा। हादसे के बाद जागी पुलिस हादसे में छात्र की मौत के बाद पुलिस प्रशासन एक्टिव हुआ। इसके बाद इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ी और दिन भर चलानी कार्रवाई की गई। रास्ते में झुंड बनाकर खड़े बाइकर को भी खदेरा गया। इस दौरान कई गाड़ियां पुलिस को देखकर वापस भागते भी दिखाई थी। एलएलबी का छात्र बताकर पुलिस से बहस की चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार तीन युवक आए। वे हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस से काफी रिक्वेस्ट किया तो सीज की कार्यवाही से बच गए। इसके बाद पुलिस ने वहां से जाने के लिए कहा। इस पर पुलिस के सामने ही ट्रिपलिंग करने लगे। जिसका पुलिस ने विरोध किया तो बहस करने लगे। पुलिस ने उन्हें फिर रोका तो देखा स्कूटी के पीछे की नंबर प्लेट भी नहीं है। इसके बाद एक लड़का खुद को एलएलबी का छात्र बताकर पुलिस से बहस करने लगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,युवक की मौत:देवरिया में चचेरे भाई की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम में 10 नामित पार्षद घोषित:नेहा सिंह, संतोष बलखंडी समेत ये बने सभासद; शासन ने जारी की अधिसूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment