Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विजयादशमी के चलते 14 रास्तों पर डायवर्जन:शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन पर निकलेंगे लोग, सुबह 7 बजे से व्यवस्था लागू

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार को राष्ट्रीय पर्व और उत्सव समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम सुबह 9 बजे प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान शहर के 14 प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा और विसर्जन के मद्देनजर 20 और 21 अक्टूबर को ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान सुभाष चौराहे, झूलेलाल पार्क और परिवर्तन चौक की ओर जाने वाले सामान्य ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा। इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन ये मार्ग मूर्ति विसर्जन के लिए रिजर्व 1. अयोध्या रोड और कमता की ओर से आने वाले वाहन : कैसरबाग बस अड्डे जाने वाली रोडवेज बसें कमता तिराहा से विजयीपुर अंडरपास, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और सीडीआरआई तिराहा होकर जाएंगी। 2. सीतापुर रोड से आने वाली बसें : रोडवेज और सिटी बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल चौराहा, शहीद स्मारक तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा और सीडीआरआई तिराहा होकर कैसरबाग बस अड्डे पहुंचेंगी। वापसी में बलरामपुर ढाल और शहीद स्मारक होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी। 3. सुभाष चौराहे की ओर जाने पर रोक : चौक, डालीगंज पुल चौराहा और कैसरबाग की ओर से सुभाष चौराहे जाने वाले सामान्य वाहनों को रोककर क्लार्क अवध तिराहा से चिरैयाझील तिराहा, सहारागंज तिराहा या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 4. डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड : यहां से झूलेलाल पार्क और नदवा बंधा तिराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन डालीगंज पुल चौराहा या डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग होकर निकल सकेंगे। 5. टेलीफोन एक्सचेंज और मकबरा रोड : यहां से परिवर्तन चौक और सुभाष चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और चिरैयाझील तिराहा होकर भेजा जाएगा। 6. निराला नगर और आईटी चौराहा : निराला नगर, आईटी चौराहा और हनुमान सेतु मंदिर तिराहे से सुभाष चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग या डालीगंज पुल चौराहा होकर निकल सकेंगे। आईटी चौराहे से बाएं मुड़कर समथर पेट्रोल पंप और निशातगंज के रास्ते भी जा सकेंगे। 7. हजरतगंज से आने वाले वाहन : हजरतगंज चौराहे से सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु मंदिर और आईटी चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज पुल चौराहा या सिकंदरबाग चौराहा, सहारागंज तिराहा, चिरैयाझील तिराहा और क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 8. हनुमान सेतु और नदवा बंधा तिराहा : यहां से नदवा बंधा रोड होते हुए झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन आईटी चौराहा और डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग होकर निकल सकेंगे। 9. महाराणा प्रताप चौराहा : यहां से हिवेट रोड और बंगाली क्लब की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को वर्लिंगटन चौराहा या बांसमंडी चौराहा होकर भेजा जाएगा। एंबुलेंस और जरूरी वाहनों को मिलेगी छूट ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति में वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध न होने पर एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की अनुमति से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने दिया जाएगा। ट्रैफिक संबंधी जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। वाहन चालकों से अपील है कि वे घर से निकलने से पहले डायवर्जन का ध्यान रखें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में किशोरी से गैंगरेप की कोशिश:भंडारे में शामिल होने जा रही लड़की को जंगल में खींचा, घायल हालत में मिली
    Next Article
    अलीगढ़ में संघ का पथ संचलन:विजयादशमी पर जयघोष और ढोल-नगाड़ों के बीच निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह स्वागत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment