Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विधायक के घर से गिरा कटहल:स्कॉर्पियो का शीशा टूटा, लोगों ने आवास में घुसकर माली को मारने की कोशिश की

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गाजीपुर में विधायक के आवास पर कटहल तोड़ने के दौरान एक स्कॉर्पियो कार का अगला शीशा टूट गया। इसके बाद कार सवार लोगों पर आवास पर काम करने वाले माली से मारपीट करने और विधायक के घर में घुसने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। बहराइच निवासी मोहम्मद जुबराइल ने बताया कि वो विधायक ओपी श्रीवास्तव के इंदिरानगर स्थित आवास पर काम करता है। 25 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे आवास परिसर में कटहल तोड़ा जा रहा था। इस दौरान वह और कर्मचारी सड़क पर खड़े होकर वाहनों को रोक रहे थे ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे। आरोप है कि इसी बीच एक स्कॉर्पियो वाहन नहीं रुका और उसी समय पेड़ से कटहल गिरने से कार का अगला शीशा टूट गया। कर्मचारियों ने कार सवार लोगों से माफी मांगते हुए शीशा बदलवाने की बात कही, लेकिन वे नहीं माने। आरोप है कि कुछ देर बाद कार सवार अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और जुबराइल के साथ मारपीट कर दी। साथ ही विधायक के आवास में घुसने का भी प्रयास किया। आसपास के लोग जुटने पर सभी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में खेत में मिली युवक की लाश:दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे, रंजिश में हत्या का आरोप, एक गिरफ्तार
    Next Article
    एसपी सरवणन टी. ने गौरीगंज पुलिस लाइन का किया निरीक्षण:देर रात सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment