Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में योगकुलम का 'योगशक्ति समारोह':भातखंडे विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति और योग दर्शन का संगम दिखा

    3 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में योग की नई परंपरा आकार लेती दिखी। भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय के राय उमानाथ बली ऑडिटोरियम में योगकुलम ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से ‘योगशक्ति समारोह 2026’ का आयोजन किया गया ।यह कार्यक्रम दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और होली मिलन के साथ शुरू हुईं। इस आयोजन में भारतीय संस्कृति, योग दर्शन और आधुनिक सोच का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक डॉ. मनीष प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि सुधीर शर्मा, विकास सिंह राजपूत और रोमा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि सुधीर शर्मा ने कहा कि योग अब केवल ऋषियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोगों से मुक्ति का सर्वोत्तम माध्यम बन चुका है। योग दर्शन’ को शिक्षा के केंद्र में रखकर कार्य कर रही साल 2012 में लखनऊ में स्थापित योगकुलम संस्था ‘भारतीय योग दर्शन’ को शिक्षा के केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। संस्था के पाठ्यक्रम में भगवद्गीता के जीवन सूत्र और सनातन संस्कृति के मूल्य शामिल हैं। डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि योग केवल आसन नहीं है, यह परिवार में सामंजस्य, आत्मनिर्भरता और बेहतर समाज निर्माण का माध्यम है। आज समय प्रतिस्पर्धा का नहीं, सहयोग का है। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए डिप्लोमा पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मंच पर प्रमाणपत्र लेते समय छात्रों के चेहरे पर आत्मविश्वास और संतोष साफ झलक रहा था। कई विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योगकुलम ने उन्हें केवल योग ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मबल और करियर की दिशा भी दी। समापन पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम में प्रदेश भर के विशिष्ट योग शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित शिक्षकों में सत्यम सिंह, रोमा, डॉली, दीपक, ऋतिक, आरके मिश्रा, अमृता गुप्ता, ज्वाला सिंह, श्वेता सिंह, राहुल, दिशा, निधि, विकास सिंह और अर्चना शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश मिश्रा ने किया। अंत में डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने सभी भावी योग शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवनपर्यंत सहयोग का आश्वासन दिया। समापन पर आयोजित होली मिलन समारोह ने पूरे आयोजन को रंगों और उत्साह से सराबोर कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आदिल उस्ताद कानपुर सेंट्रल को बम से उड़ा देगा:24 घंटे से आरोपी को खोज रही रही पुलिस, 112 कंट्रोल रूम में कॉल से मचा हड़कंप
    Next Article
    भातखण्डे विश्वविद्यालय में ध्रुपद कार्यशाला संपन्न:विद्यार्थियों ने आलाप-विस्तार और गमक का गहन अभ्यास किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment