Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में यूपी पुलिस के सिपाही सहित 4 गिरफ्तार:CRPF का दरोगा फरार, बंधक बना मारपीट कर ₹5 लाख लूटे थे

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में यूपी पुलिस के 1 सिपाही सहित 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर आरोप हैं कि निवेश का झांसा देकर इन्होंने 2 लोगों को लूट लिया था। दोनों को प्राइवेट कंपनी में निवेश के लिए बुलाया था। उसके बाद बंधक बनाकर उनसे 5 लाख रुपए छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोपियों के साथ CRPF का एक दरोगा और एक अन्य व्यक्ति भी था, जो अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, वृंदावन कॉलोनी निवासी प्रभाकर सिंह की तहरीर पर 11 जून को चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें प्रभाकर ने आरोप लगाया गया था कि उनके भाई दिवाकर सिंह और उनके मित्र अनूप शुक्ला को एक कंपनी में निवेश कर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया था। उसके बाद जब निवेश के लिए पैसे लेकर गए तो उनसे पैसे लेकर मारपीट की गई। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डराते-धमकाते थे गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक सिंडिकेट के रूप में काम करते थे। लोगों को निवेश के नाम पर बुलाकर खुद को पुलिस की विभिन्न शाखाओं का अधिकारी बताकर डराते-धमकाते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। कई बार लूटपाट भी करते थे। डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के दौरान CRPF दरोगा का नाम जय प्रकाश यादव की संलिप्तता सामने आई। वह अभी फरार चल रहा है। दरोगा सहित एक अन्य आरोपी आनंद दुबे भी इस मामले में नामजद किया गया था। चारों को रात में पुलिस ने रात में गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों में गोरखपुर निवासी जावेद हुसैन और आसिफ, संतकबीरनगर निवासी प्रवेश त्रिपाठी और राजस्थान निवासी पूरन सिंह शामिल हैं। सभी को हरदासीखेड़ा नहर पुलिया के पास से 12 जून की रात गिरफ्तार किया गया। चिनटहट कोतवाली में तैनात है आरोपी सिपाही डीसीपी ईस्ट दीक्षा शर्मा ने बताया कि यूपी पुलिस का सिपाही पूरन सिंह इस समय चिनहट कोतवाली में तैनात है। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। साथ ही अन्य जिलों और इकाइयों से आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली रोड पर गांगन नदी का वजूद खतरे में:मुरादाबाद में गांगन नदी में बनी 1500 से ज्यादा अवैध फैक्ट्रियां; नदी सिकुड़कर नाले में तब्दील हुई
    Next Article
    पत्नी ने पति को चौराहे पर मारे थप्पड़-चप्पल;VIDEO:उन्नाव में बहन के साथ मिलकर पीटा, एक साल पहले लव मैरिज की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment