Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में युवक ने दुकानदार पर पिस्टल तानी:सीने पर असलहा सटाकर बोला- मार दूंगा, दुकानदारों का कोतवाली में प्रदर्शन; CCTV

    2 days ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज स्थित श्रीराम टावर में बुधवार रात एक युवक ने मोबाइल दुकानदार पर पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई। इसके बाद युवक ने दुकानदार के सीने पर पिस्टल की नोक से कई वार किए। गाली-गलौज करके जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इससे नाराज दुकानदारों ने हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 4 तस्वीरों में देखिए घटनाक्रम… मोबाइल लेने पहुंचा था युवक महबूबगंज सहादतगंज निवासी काविश अदित श्रीराम टावर में अर्जुन गुप्ता के साथ पार्टनरशिप में मोबाइल वाला नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया दुकान पर बुधवार रात करीब 9:54 बजे एक युवक मोबाइल लेने पहुंचा। उससे कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने पिस्टल निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। गोली-गलौज के बाद गोली चलाई पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते पिस्टल निकाल ली। पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी ने पिस्टल से सीने पर वार कई वार किए। जिससे उन्हें काफी चोट आई। आरोपी ने सीने पर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। CCTV में कैद हुई पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप देर रात बड़ी संख्या में व्यापारी हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। दुकानदार गुप्ता ने कहा कि हमारे पास आरोपी का मोबाइल और गाड़ी नंबर है। फोटो और अन्य सारी डिटेल है। करीब दो-तीन घंटे से कोतवाली में खड़े हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस के मुताबिक, दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है। जिसके आधार पर डालीगंज निवासी आरोपी विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ---------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ अग्निकांड- एक-दूसरे का हाथ पकड़े मिलीं लाशें:अंदर विजिबिलिटी जीरो, टॉर्च काम नहीं कर रही थी; रेस्क्यू करने वालों की जुबानी 'पूरी बिल्डिंग में धुआं भरा था। पिछली दीवार और खिड़कियां तोड़ी गईं। ब्रीदिंग ऑपरेटस (ऑक्सीजन मास्क) लगाकर रस्सी के सहारे सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा गया। धुएं की वजह से विजिबिलिटी जीरो थी। टॉर्च की रोशनी भी काम नहीं कर रही थी। अंदाजे से आगे बढ़ा जा रहा था। भीतर जाकर शीशे तोड़े गए। इससे बिल्डिंग से धुआं बाहर निकलना शुरू हुआ। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश से नहीं मिल पा रहीं सांसद मैडम:पांडेयजी के लिए आलीशान बंगला खोज रहे अफसर, मस्जिदों पर दहाड़े मंत्रीजी
    Next Article
    मैं मरने जा रहा हूं जल्दी आ जा...गोली मार ली:मेरठ में रेप की FIR से परेशान बॉयफ्रेंड ने सुसाइड किया, दोस्त को कॉल कर बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment