Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम का 3,740 करोड़ का बजट पास:सड़क, सफाई के कामों पर जोर; हाउस टैक्स से 811 करोड़ आय का लक्ष्य

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी ने गुरुवार को पुनरीक्षित बजट 2026-27 को मंजूरी दे दी। बजट में 3,740.34 करोड़ रुपए की आय और 3,739.56 करोड़ रुपए के खर्च का प्रावधान किया गया है। सड़क, निर्माण, सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन पर बड़ी राशि खर्च की जाएगी। भरवारा स्थित एसटीपी प्लांट के मीटिंग हॉल में हुई कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुशील तिवारी पम्मी समेत कार्यकारिणी सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। हाउस टैक्स से 811 करोड़ जुटाने का लक्ष्य नगर निगम ने आय बढ़ाने के लिए हाउस टैक्स से 811 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। राज्य वित्त आयोग से 1,126 करोड़, विज्ञापन शुल्क से 16 करोड़ और यूजर चार्ज से 100 करोड़ रुपए आय का अनुमान है। नगर निगम की संपत्तियों से होने वाली आय भी बजट में शामिल की गई है। बजट में कुल आय 3,740.34 करोड़ रुपए और कुल खर्च 3,739.56 करोड़ रुपए रखा गया है। शुरुआती अवशेष को शामिल करने के बाद सकल आय 5,319.29 करोड़ रुपए होगी। खर्च के बाद करीब 157.97 करोड़ रुपए अंतिम अवशेष रहेगा। सड़क और निर्माण पर 1,319 करोड़ सार्वजनिक निर्माण से जुड़े कामों के लिए करीब 1,319 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इसमें सड़क और मार्गों की मरम्मत, नए निर्माण, अवस्थापना काम और भवन निर्माण शामिल हैं। सीएम ग्रिड योजना के लिए 300 करोड़, 15वें वित्त आयोग के लिए 175 करोड़ और 16वें वित्त आयोग के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सफाई और कचरा प्रबंधन पर 585 करोड़ स्वच्छता, जल निकासी और ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 585.05 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान है। इसमें कचरा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई और केंद्रीय कार्यशाला से जुड़े खर्च शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, स्ट्रीट लाइट, पार्क, विद्यालय, पेंशन और डिजिटलीकरण समेत दूसरी नागरिक सुविधाओं के लिए भी बजट में राशि रखी गई है। जलकल का भी बजट पास बैठक में जलकल विभाग का पुनरीक्षित बजट भी रखा गया। विभाग की कुल आय 472.31 करोड़ रुपए और कुल खर्च 483.45 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। इसमें 352.01 करोड़ रुपए राजस्व आय और 120.30 करोड़ रुपए पूंजी आय शामिल है। वहीं राजस्व खर्च 307.03 करोड़ और पूंजी खर्च 176.42 करोड़ रुपए रखा गया है। विभाग ने जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था के लिए ऑनलाइन बिलिंग, नई मांगों के सृजन और वसूली बढ़ाने की जानकारी दी। कार्यकारिणी ने जलकल विभाग के बजट को भी मंजूरी दे दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर पैदल मार्च:सुखवीर खलीफा बोले- लिखित में दिखाएं कनेक्शन की अनुमति
    Next Article
    प्रयागराज में अतीक के 10 करीबियों पर FIR:चचेरे भाई नीलू, करीबी जैद खालिद का भी नाम,100 से अधिक बैनामे में फर्जीवाड़ा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment