Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम की बजट कार्यकारिणी बैठक शुरू:पार्षद कोटा 3 करोड़ करने का उठा मुद्दा, 4692 करोड़ के बजट पर चर्चा

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय में बजट की कार्यकारिणी बैठक हो रही है। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 में शहर के विकास के लिए कुल कुल 4692.71 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी मिलेगी। बजट में सबसे अधिक जोर साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण पर है। ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। इसमें कुल 400 करोड़ रुपए आने वाले एक साल में खर्च होंगे। पार्षदों की निधि भी 2.10 करोड़ से 3 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव है। इसको लेकर कार्यकारणी में भाजपा और सपा के पार्षदों ने भी मांग उठाई है। मेयर की विकास निधि 20 करोड़ और नगर आयुक्त की विकास निधि 10 करोड़ को भी बढ़ाने की मांग है। इसके साथ बजट में सड़क निर्माण पर 271 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कल्याण मंडप बनाने, नगर निगम को डिजिटल बनाने सहित मूल भूत सुविधाओं को सुधारने पर जोर है। 4692.71 करोड़ रुपए का बजट इसमें 2,278 करोड़ रुपए राजस्व लेखा (रेवेन्यू अकाउंट) है, जो नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स, लीज रेंट, विभिन्न ठेकों और जुर्माने से होने वाली इनकम है। 981 करोड़ रुपए राजस्व लेखा (कैपिटल अकाउंट) राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर मिलने वाले 16 वें वित्त, अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सीएम ग्रेड योजना सहित अन्य केंद्र सरकार और राज्य सरकार से आने वाले मद शामिल हैं। 34 करोड़ रुपए ठेकेदारों की सिक्योरिटी, कर्मचारी कल्याण कोष, सामूहिक जीवन बीमा सहित अन्य मद से आने वाली मद जिसे उचंत खाता (सस्पेंस अकाउंट) में रखा गया है। इसके साथ ही इस साल का क्लोजिंग बैलेंस 1399 करोड़ रुपए नए फाइनेंशियल ईयर में ओपनिंग बैलेंस के रूप में जुड़ेगा, जिससे साल 2026-27 का कुल बजट 4692.71 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। नगर निगम की इनकम बढ़ाने की तैयारी नए वित्त वर्ष में नगर निगम ने हाउस टैक्स की वसूली का लक्ष्य 750 करोड़ रुपए रखा है। हालांकि, टैक्स को बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्ताव में 271 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। यह पिछले साल के मूल बजट के बराबर में है। हालांकि, 2025-26 के पुनरीक्षित बजट में इसे 55 करोड़ रुपए बढ़ाकर इसे 326 करोड़ कर दिया गया था, जिसे फिर से अगले साल पुनरीक्षित बजट में बढ़ाया जा सकता है। नगर निगम आवश्यकता के अनुसार इसपर निर्णय लेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कैंटर घुसा, ड्राइवर की मौत:दिन में नहीं हटाया गया, रात में कैंटर टकराया, फंसकर तड़पता रहा चालक
    Next Article
    अयोध्या में हुई रन फॉर राम मैराथन:14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर दौड़े बड़े से लेकर बच्चे, संत कबीर नगर के धावक जीते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment