Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में कैंटर घुसा, ड्राइवर की मौत:दिन में नहीं हटाया गया, रात में कैंटर टकराया, फंसकर तड़पता रहा चालक

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक से कैंटर टकरा गया। तेज रफ्तार होने से टक्कार जोरदार हुई। कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें कैंटर ड्राइवर अपनी ही सीट पर फंस गया। वह बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन नाकाम रहा। अपनी सीट पर तड़प-तड़प कर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। तड़पता रहा। लोगों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह हादसा आगरा-दिल्ली हाईवे पर एतमाद्दौला थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुआ। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए मामला… बताया गया है कि नेशनल हाईवे पर श्रीकृष्णा हॉस्पीटल से आगे शनिवार दोपहर में एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उस ट्रक को हटाया नहीं गया। वो सड़क पर ही खड़ा रहा। शनिवार की देर रात करीब एक बजे लखनऊ से मथुरा जा रहा एक कैंटर उधर से गुजरा। कैंटर का ड्राइवर पहले से सड़क पर खडे़ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखा नहीं पाया और पीछे से उसमें जा घुसा। जोरदार टक्कर से तेज धमाका जैसी आवाज हुई। कैंटर का का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर को संभलने का मौका नहीं मिला। वह अपनी सीट पर ही फंसा रहा। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कैंटर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने देखा कि इसमें ड्राइवर फंसा हुआ है। वो दर्द से तड़प रहा था। लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वो बुरी तरह से फंस गया था। लोगों ने काफी मश्क्कत के बाद कैंटर को काटकर चालक को निकाला। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ड्राइवर की पहचान मथुरा के जरारा गांव निवासी सोनू दुबे (34) पुत्र हजारीलाल दुबे के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद की एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी चलाता था। लखनऊ से गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर बैनर और हाेर्डिंग्स का सामान लेकर जा रहा था। सोनू की शादी 9 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी लता के अलावा 6 साल की एक बेटी तुलसी है। वह अपने तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद लगा जाम हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। काफी देर तक वाहन फंसे रहे। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात सुचारू हो सका। लोगों का कहना था कि नेशनल हाईवे की टीम या पुलिस अगर पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवा देती तो रात को हादसा नहीं होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर के सुसाइड का VIDEO, बोला-BSA ऑफिस के अधिकारी जिम्मेदार:बच्चों-पत्नी के लिए जीना चाहता था; गोरखपुर में फंदे से लटका
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम की बजट कार्यकारिणी बैठक शुरू:पार्षद कोटा 3 करोड़ करने का उठा मुद्दा, 4692 करोड़ के बजट पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment