Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण:अवैध वेंडरों की दुकान के सामान जब्त, लगाया गया जुर्माना, ट्रैफिक जाम के चलते हुआ एक्शन

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम ने शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की शिकायत के बाद दिन भर अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इसमें प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया गया है। मौके पर वेंडरों के दुकान के सामान भी जब्त किए गए हैं। आईआईएम चौराहे से आईआईएम स्कूल तक कार्रवाई जोन-3 में आईआईएम चौराहे से आईआईएम स्कूल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगी लगभग 12 सब्जी की दुकानें, 2 पंचर की दुकानें और 2 पान की गुमटियां हटाई गईं। कार्रवाई के दौरान 20 प्लास्टिक कैरेट, एक बड़ा गैस सिलेंडर, 2 गैस भट्टी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित अन्य सामान जब्त किया गया। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी। भवानीगंज और नक्खास मार्केट में अभियान जोनल अधिकारी अमरजीत यादव की तरफ से भवानीगंज क्षेत्र में पहलवान पान वाले के पास तथा न्यू नक्खस मार्केट स्थित मिनी ट्यूबवेल पार्क के आसपास अवैध अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 20 ठेले और 14 अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि दोबारा कब्जा न किया जाए। जोन-7 में मुंशीपुलिया चौराहे से खलीफा चौराहे तक नाली, नाले और सड़कों की दोनों पट्टियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एक लोहे का काउंटर, तीन अन्य लोहे के काउंटर, एक ठेलिया और एक लोहे की गुमटी जब्त की गई। इसके अलावा चार काउंटर, तीन ठेले, दो ठेलियां और पांच गुमटियां मौके से हटाई गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली से पहले खाद्य विभाग का छापामार अभियान:160 किलो खोया नष्ट, 124 किलो नमकीन सीज
    Next Article
    महिला सफाईकर्मी से चेन लूटने वाला नाबालिग गिरफ्तार:पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, चेन का टुकड़ा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment