Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सफाईकर्मी से चेन लूटने वाला नाबालिग गिरफ्तार:पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, चेन का टुकड़ा बरामद

    12 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत शहर की वल्लभनगर कॉलोनी में एक महिला सफाई कर्मचारी के गले से सोने की चेन लूटने की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। सुनगढ़ी थाना पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। सोमवार, 23 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव मिश्रा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने गिरफ्तार बाल अपचारी के पास से लूटी गई चेन का एक टुकड़ा भी बरामद किया है। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनीचौधरी (फारूख) निवासी मंजू (पत्नी स्व. छोटेलाल) पेशे से सफाई कर्मचारी हैं। शनिवार, 21 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह वल्लभनगर कॉलोनी और मौर्या मार्केट के आसपास गली में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक वहां पहुंचा और अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला के शोर मचाने पर भी लुटेरा तेजी से दौड़ते हुए गलियों के रास्ते फरार हो गया था। सरेराह हुई इस लूट की सूचना मिलते ही सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और सुनगढ़ी एसएचओ नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉलोनियों के मुख्य रास्तों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध फुटेज के आधार पर थाना सुनगढ़ी में मु.अ.सं. 74/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। सोमवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। सुनगढ़ी पुलिस टीम, जिसमें उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार वालियान और हेड कांस्टेबल शाहिद अली शामिल थे। मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन चौराहे के पास से घटना में शामिल बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूटी गई चेन का एक टुकड़ा भी बरामद हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण:अवैध वेंडरों की दुकान के सामान जब्त, लगाया गया जुर्माना, ट्रैफिक जाम के चलते हुआ एक्शन
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:एयरफोर्स जवान को 70 थप्पड़ मारे, हॉस्पिट में तड़पकर बच्ची की मौत; गंदगी मिलने पर लाइसेंस निरस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment